
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
अपने डायबेटोलॉजिस्ट और डायटिशन के सम्पर्क में रहें और ब्लड शुगर लेवल को बार-बार मॉनिटर करें। © Shutterstock
भारत में लगभग 69.2 मिलियन यानि 8.7 फीसदी डायबिटीज से पीड़ित हैं और यह संख्या साल 2040 तक 140 मिलियन तक हो सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि हर 12 लोगों में से एक व्यक्ति इस गंभीर रोग से पीड़ित है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सही डायट और नियमित रूप से एक्सरसाइज करके आप काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल रख सकते हैं।
यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज के मरीज़ों से जुड़े ये आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। इसलिए इसे कंट्रोल करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने बहुत जरूरी है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ महत्वपूर्ण डायट टिप्स जो डायबिटीज़ के मरीज़ों को दी जाती हैं। यह टिप्स काफी हद तक डायबिटीज़ को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं-
ब्रेकफास्ट: सुबह 9 बजे
मिड डे ब्रेकफास्ट: 11 बजे
लंच: 1 बजे
इवनिंग स्नैक्स: शाम 5 बजे
डिनर: 9 बजे
इन सबके साथ-साथ अपने डायबेटोलॉजिस्ट और डायटिशन के सम्पर्क में रहें और ब्लड शुगर लेवल को बार-बार मॉनिटर करें।