Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

How To Reduce Belly Fat: बेली फैट कम करने के लिए इस 1 फूड का करें सेवन, हो सकते हैं फायदे

आमतौर पर देखा जाता है कि शरीर का वजन बढ़ने के साथ शरीर के कुछ खास हिस्सों में मोटापा अधिक दिखायी देता है जैसे, पेट और कमर के आसपास का हिस्सा, गर्दन के आसपास और पैरों के ऊपरी हिस्से में चर्बी अधिक दिखायी देती है।

How To Reduce Belly Fat: बेली फैट कम करने के लिए इस 1 फूड का करें सेवन, हो सकते हैं फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 10, 2021 11:01 PM IST

Diet Tips For Belly Fat Reduction:बढ़ता वजन हर किसी की चिंता बढ़ा सकता है क्योंकि, वजन बढ़ने के साथ लोगों को अपना शरीर बेडौल होने का डर तो सताता ही है साथ ही फिटनेस कम होने का भी रिस्क बढ़ जाता है। गौरतलब है कि मोटापे के साथ डायबिटीज (Diabetes), हार्ट डिज़िज़ेज़ (Heart Diseases) और  हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल्स (High Cholesterols Level) जैसी  हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी रिस्क बढ़ सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि शरीर का वजन बढ़ने के साथ शरीर के कुछ खास हिस्सों में मोटापा अधिक दिखायी देता है जैसे, पेट और कमर के आसपास का हिस्सा, गर्दन के आसपास और पैरों के ऊपरी हिस्से में चर्बी अधिक दिखायी देती है।

एक्सरसाइज और डाइट की मदद से वेट लॉस करने में मदद तो हो सकती है लेकिन, बेली फैट (Belly fat) कम करने के लिए लोगों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि शरीर के इस हिस्से में जमा जिद्दी चर्बी को घटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यह फैट सेहत और शरीर के लिए भी बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता  है क्योंकि यह फैट पेट के अंदरूनी हिस्से में मौजूद टिश्यूज़ में बैठ सकता है। जिससे आसपास के अंगों को भी नुकसान हो सकता है।  बेली फैट घटाना जहां एक मुश्किल काम महसूस हो सकता है वहीं, कुछ स्टडीज में ऐसा भी कहा गया है कि कुछ विशेष प्रकार के फूड्स का सेवन कर कमर और पेट के आसपास की चर्बी आसानी से घटायी जा सकती है। (Diet Tips For Belly Fat Reduction In Hindi)

इस तरह के फूडस  घटा सकते हैं बेली फैट

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फूड्स (Vitamin D Rich Foods) का सेवन करने से शरीर के बीच के हिस्से में जमा फैट को कम करने में मदद हो सकती है। इसी तरह लो-फैट या जीरो फैट फूड खाने से भी बेली फैट घटाना थोड़ा आसान हो सकता है। घर का बना दही (Curd) ऐसा ही एक फूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह बेली फैट कम करने के लिए मददगार माना जाता है। (Food that are helpful for belly fat reduction)

Also Read

More News

क्या दही खाने से कम होता है बेली फैट ?

दही प्रोबायोटिक्स (probiotics) से भरपूर होने के कारण पेट और पाचन तंत्र के लिए सबसे हेल्दी फूड्स में गिना जाता है। 100 मिली दही से 20 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त होता है। इसके साथ ही दही में कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम (Potassium) और आयरन (Iron) की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। गौरतलब है कि प्रोटीन से पेट भरता है और यह क्रेविंग्स (Cravings) भी कम करता है। जिससे, अतिरिक्त कैलोरी और फैट युक्त फूड्स खाने से आप खुद को रोक सकते हैं। इसी तरह दही के सेवन से शरीर की मेटाबॉलिक रेट (Metabolic Rate) भी बूस्ट होती है जो वेट लॉस (Weight Loss) की गति को तेज करता है।  इससे डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) को भी काम करने में सहायता होती है जिससे पेट फूलने या ब्लोटिंग (Bloating), पेट में भारीपन और गैस (Abdominal Gas) जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे आदि भी कम होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी वेट लॉस और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)