Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diet Related Bad Habits For Diabetic Patients: डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से आजकल बचना काफी मुश्किल हो गया है, लेकिन यह पूरी तरह से असंभव भी नहीं है। डायबिटीज को करीब से समझना जरूरी है, जिसके बाद यह बात सामने आती है कि डायबिटीज को कंट्रोल करने में डाइट की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर डाइट सही नहीं है तो फिर दवाएं भी ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती हैं। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं अगर आपकी डाइट सही है तो आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाओं पर भी इतना निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। डाइट से जुड़े कुछ भ्रम दूर होना जरूरी हैं जैसे ज्यादातर लोगों को लगता है कि डायबिटीज में सिर्फ मीठा खाने ही ब्लड शुगर बढ़ता है। जबकि बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो मीठी न होने के बावजूद भी उनमें काफी शुगर मौजूद होता है और वे ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देती हैं। ऐसी ही कुछ डाइट से जुड़ी आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण आप ऐसे फूड्स खा रहे हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा रही हैं।
अगर आपसे कोई कहे कि फलों के जूस आपके लिए हेल्दी नहीं है, तो शायद आप मानेंगे नहीं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए फलों के रस को हेल्दी नहीं माना जाता है। लेकिन सबसे पहले पता होना जरूरी है कि सिर्फ फलों के रस अच्छे नहीं माने जाते हैं और अगर फल ही खाते हैं, तो डायबिटीज के लिए बेहद अच्छा रहता है। इसलिए का सेवन करना भी डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है, क्योंकि फलों में मौजूद शुगर जूस के माध्यम से शरीर में जाकर तेजी से अवशोषित होने लगती है और इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। वहीं फलों का सेवन करने से शुगर धीरे-धीरे अवशोषित होती है, जिससे शुगर कंट्रोल से बाहर नहीं हो पाता है।
अपनी डाइट से मैदे वाले फूड्स को निकालना इतना आसान नहीं है, क्योंकि ऐसे बहुत सारे फूड्स होते हैं जो मैदे से बने होते हैं और देखने में हेल्दी भी होते हैं। इनते सारे फूड्स में से कोई न कोई फूड हमारी डाइट में होता ही है। लेकिन इसे छुटकारा पाना बहुत ज्यादा जरूरी है और अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मैदा सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है, जो ब्लड शुगर बढ़ाने में इसे चीनी के कम नहीं है। ऐसे बहुत से लोग डायबिटीज में मैदे से बनी ये चीजें खाने की गलतियां कर देते हैं और यही कारण है कि उनका ब्लड शुगर लेवल कम नहीं हो पाता है।
डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने की बातों का ध्यान रखना जरूरी है और अगर वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। हम अपनी डाइट में कई ऐसे रिफाइंड फूड्स को शामिल कर लेते हैं, जो दिखे में तो हेल्दी होते हैं, लेकिन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। रिफाइंड फूड्स इन्हीं में से एक हैं। सफेद चावल, गेहूं का बारीक आटा और यहां तक मार्केट से मिलने वाले बेसन व कुकिंग ऑयल भी रिफाइंड होते हैं।
सिर्फ अनहेल्दी फूड्स ही नहीं बल्कि हेल्दी फूड्स भी कई बार डायबिटीज के मरीजों की हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ तब होता है जब आप गलत समय पर खाना खा लेते हैं। हमेशा खाने का सही समय होना जरूरी है और अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसलिए परेशानियों को कम करने के लिए समय पर खाना खाना बहुत जरूरी है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।