
Also Read
Diet Plan for Immunity: कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान।
Diet Plan for Immunity in Hindi: इंसान का शरीर खतरनाक बीमारियों से तभी लड़ सकता है, जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) मजबूत रहेगी। कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। कोरोनावायरस से संक्रमित होने की संभावना उनमें अधिक होती, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यून सिस्टम को आप अपने खानपान में बदलाव लाकर मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आप खास डाइट प्लान अपना कर देखें। हम आपको कुछ खास खाद्य पदार्थों को सुबह, दिन, शाम और रात में खाने के बारे में बता रहे हैं। इसे आप कुछ सप्ताह तक प्रतिदिन या दो-तीन दिन फॉलो करेंगे, तो इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Diet Plan to Boost Immunity) करने में मदद मिलेगी।
आप नाश्ते में खट्टे फलों को जरूर शामिल करें। सबसे पहले आप एक गिलास नींबू पानी पिएं। एक संतरा, 1 कप ओटमील, 10-12 दानें किशमिश आदि जरूर शामिल करें। संतरे का एक गिलास जूस भी पी सकते हैं। इन दिनों आंवला भी खूब मिल रहा है, तो इसके सेवन से भी आप इम्यूनिटी को मजबूत (Diet Plan for Immunity in Hindi) बना सकते हैं।
चूंकि, आप नाश्ता 8-9 बजे कर लेते हैं, तो 12 बजे तक थोड़ी भूख महसूस हो सकती है। आप भूख मिटाने के लिए 1 सेब या फिर 1 चीज क्यूब का सेवन कर (Diet plan to boost immunity) सकते हैं।
दो रोटी, 1 कप ब्राउन राइस, एक कटोरी मिक्स दाल, एक कटोरी हरी सब्जी, सलाद, गार्लिक ब्रेड आदि का सेवन दिन में लंच टाइम में करें।
दिन का खाना पच गया है और आपको शाम में भूख सी महसूस हो रही है, तो आप एक कटोरी पॉपकॉर्न और एक प्याली ग्रीन टी (Green Tea) पी सकते हैं।
यदि आपको रोटी खाना है, तो आप 2 रोटी खाएं या फिर एक कप ब्राउन राइस। साथ में 1 चम्मच चीज, एक कटोरी दही, एक कटोरी कम तेल-मसालों में पकी या उबली हुई सब्जियों का सेवन करें। कोशिश करें मौसमी फलों और सब्जियों के डाइट में शामिल करने की। इसमें गोभी, पालक, ब्रोकली, आंवला, मूली, गाजर आदि खूब हो।
Diabetic Diet: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डायबिटीज रोगी खाएं ये 5 फूड्स
कोरोना काल में आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे ये 10 सुपरफूड्स