
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 30, 2024 5:31 PM IST
Navratri Diet Plan For 9 Days : हिंदू धर्म का पावन पर्व नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। देवी मां के कुछ भक्त 9 दिनों का उपवास रखते हैं, तो कुछ लोग पहली और आठंवी नवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं।। धार्मिक मान्यता के साथ ही उपवास के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है। नौ दिनों तक उपवास शरीर को डिटॉक्स करने और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि कुछ लोग इस दौरान पूड़ी और पकवान का भी खूब सेवन करते हैं, जो वेट कम करने के बजाय बढ़ा देता है। आज इस लेख में बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए नवरात्री के नौ दिनों के डाइट प्लान के बारे में विस्तार से जानेंगे। जिसे आप फॉलो करके आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रहने के दौरान अन्न नहीं खाया जाता है। ऐसे में शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है और वेट भी कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप कई सब्जियों को सलाद के रूप में ले सकते हैं या इनका सूप बनाकर भी पी सकते हैं।
व्रत रहने का यह मतलब नहीं है कि आप दिन भर भूखे ही रहे। अगर आप दिन भर कुछ नहीं खाते हैं तो ब्लड में ग्लूकोस लेवल अचानक से नीचे गिरने लगता है जिससे आपको कमजोरी आ सकती है। इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का-फुल्का फलाहार लेते रहना चाहिए। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
उपवास के दौरान समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी है। इससे भूख का एहसास भी कम होगा और शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपको वीकनेस या कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप पानी की जगह नींबू पानी, नारियल पानी, वेजिटेबल जूस और फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं। ये न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि वेट लॉस करने में भी मदद करता है।
व्रत के दौरान अपने फलाहार में हेल्दी स्नैक्स शमिल करें। इसके लिए आप मूंगफली, मखाना, काजू जैसे स्नेक्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और दिनभर शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।
अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों के अंदर वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने फलाहार में लो फैट फूड को शामिल करें। लो फैट फूड में पर्याप्त प्रोटीन, मिनरल्स और अमीनो एसिड होते हैं। ऐसे में आप अपने वेट को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे।