hamburger icon
A
Read in English

Weight loss नहीं होने दे रही डाइट से जुड़ी ये 6 गलतियां, जानें क्यों सही डाइट लेने पर भी हो रहा Weight gain?

Diet related mistakes that gain weight: कई बार सही व बैलेंस्ड डाइट लेने के बावजूद भी शरीर का वजन कम नहीं हो पाता है और ऐसा आमतौर पर इस कारण होता है क्योंकि आप अपनी डाइट से जुड़ी कुछ गलतियां कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 28, 2023 4:56 PM IST

Why my weight increase even though i eat less: आज की जनरेशन को अच्छे से पता है कि शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए सही डाइट और पर्याप्त शारीरिक गतिविधियों का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। शरीर का वजन कम करने का कोई शॉर्टकट नहीं है और यदि है तो वह आपकी हेल्थ को सीधे नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जो लोग पर्याप्त मात्रा में और सही डाइट लेते हैं और शारीरिक रूप से गतिशील भी रहते हैं, उनके शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसा होने के पीछे आमतौर पर कई कारण हो सकते हैं और कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा हमारे द्वारा डाइट में की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण होता है, जिनके बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। यदि सही डाइट लेने और एक्सरसाइज आदि करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पा रहा है, तो शायद आप अपनी डाइट से जुड़ी ये गलतियां कर रहे हैं -

1. डाइट में प्रोटीन कम लेना (Having less protein diet)

जब भी वजन कम करने के लिए लोग डाइट में बदलाव करते हैं, जो हम अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल व सब्जियां शामिल कर लेते हैं। वैसे तो यह अच्छा ऑप्शन है, लेकिन प्रोटीन डाइट का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि प्रोटीन के बिना सिर्फ फल व सब्जियों में आपको बार-बार भूख लगती है और आप गलती से ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं।

2. खाना खाने के बाद आराम करना (Taking rest after having food)

चाहे आप कितनी भी हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट ले रहे हैं, खाने के बाद आराम करने की आदत आपके वजन को कम होने से रोकती है। यदि आपके शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है तो आपको खाना खाने के बाद कम से कम 500 कदम जरूर चलना चाहिए।

3. एक बार में ज्यादा डाइट लेना (Eating too much at one time)

शरीर के वजन कम कम करने के लिए कई बार हम एक समय का खाना छोड़ देते हैं, इस कारण से भूख बढ़ जाती है और अगली बार के खाना हम ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं। एक समय पर जरूरत से ज्यादा कैलोरी हम ले लेते हैं और इतनी खर्च नहीं कर पाते हैं, जो हमारे शरीर का वजन बढ़ने के एक प्रमुख कारण हो सकता है।

4. पानी कम पीना (Drinking less water)

शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए डाइट का सही होना जितना ज्यादा जरूरी है, उतना ही ज्यादा जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। लेकिन कई बार डाइट में बदलाव होने के कारण प्यास कम लगने लगती है। शरीर में पानी कम कमी होना भी आपके शरीर के वजन को बढ़ने से रोकता है।

5. कैलोरी का ध्यान न रखना (Not keeping track on calories)

सिर्फ बैलेंस्ड डाइट लेकर ही आप वजन कम होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। आपको अपनी डाइट से यह भी ध्यान रखना है कि आप कितनी मात्रा में कैलोरी ले रहे हैं और साथ ही अपनी शारीरिक गतिविधियों से कितनी कैलोरी खर्च कर रहे हैं। इसका ट्रैक रखने के लिए आप स्मार्टवॉच या अपने स्मार्टफोन की एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. खाना खाने के ठीक बाद एक्सरसाइज (Workout right after breakfast)

खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करना आपके शरीर के बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए नहीं बल्कि बढ़ने का ही कारण बन सकती है। दरअसल, खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने से आपको पेट से जुड़ी बीमारियां होने लग सकती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन खराब होता है। ये दोनों ही समस्याएं आपका वजन बढ़ा सकती हैं।