... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
नाश्ते में ज्यादा मात्रा में प्रटीन का सेवन करना चाहिए इस बात को अक्सर डाइट एक्सपर्ट बताते रहते हैं। लेकिन समस्या लोगों में तब आती है जब वो ये तय नहीं कर पाते हैं कि कौन-कौन से खाद्य पदार्थ सुबह के नाश्ते में शामिल करें तो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जायेगा। ©pixabay
वजन कम करना हो या हमेशा फिट रहना हो इसके लिए नाश्ते (Morning diet breakfast) की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। समय पर नाश्ता न करने का असर शरीर पर नकारात्मक होता है। अगर नाश्ते में आप हेल्दी खाद्य पदार्थ (Healthy Breakfast Diet) नहीं लेते हैं तो मोटापा के शिकार होने लगते हैं। नाश्ते में ज्यादा मात्रा में प्रटीन का सेवन (Protein Foods for Breakfast) करना चाहिए इस बात को अक्सर डाइट एक्सपर्ट बताते रहते हैं। लेकिन समस्या लोगों में तब आती है जब वो ये तय नहीं कर पाते हैं कि कौन-कौन से खाद्य पदार्थ सुबह के नाश्ते (Best foods for Morning Diet) में शामिल करें तो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जायेगा।
मेटाबॉलिज्म आपको हमेशा रखता है फिट व यंग, सुबह के समय करें सिर्फ 4 काम।
सुबह के नाश्ते का असर सबसे ज्यादा शरीर के मेटबॉलिज्म पर पड़ता है। अगर सुबह का नाश्ता अच्छा नहीं होता तो मेटबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है और कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं नाश्ते में प्रोटीन वाली हेल्दी डाइट के लिए कौन से खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?
आपके ब्रेकफास्ट का सबसे अहम हिस्सा अंडा ही होना चाहिए। अंडे में विटामिन बी, डी के अलावा कई पोषक तत्व भरे होते हैं। ये रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं।
अंडा हृदय के लिए भी अच्छा माना जाता है। नसों और मस्तिष्क को सही तरीके से कार्य में मदद भी करता है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है और ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी बहुत कारगर है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आप केवल सफेद हिस्सा खाएं।
आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के अलावा दूध मांसपेशियों के निर्माण और वेट घटाने में सबसे सहायक चीज है। दूध में विटामिन बी 3 (नियासिन) की मात्रा भी अधिक होती है, जो वेट को मैनेज रखने के के साथ ही एनर्जी लॉस होने से भी बचाता है। पेट व जांघ का मोटापा कम करने वाले योग के 4 आसान स्टेप।
ग्रीक योगर्ट दही ही है, लेकिन फर्क इतना है कि इस दही में पानी बिलकुल नहीं होता। ये प्यारे प्रोटीन होता है। यानी आप दही से पानी निकाल दें तो वह ग्रीक योगर्ट ही बन जाएगा। इसमें सामान्य दही की तुलना में दोगुना प्रोटीन और आधी कार्ब्स होती हैं। इसलिए ये उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा है जिनके शरीर में वाटर रिटेंशन की दिक्कत होती है। सादा ग्रीक योगर्ट आपको न पसंद आए तो आप इसमें जामुन, ब्रेरीज, स्ट्राब्रेरीज, सूरजमूखी के बीज और नट्स मिला सकते हैं।
ओट्स सिर्फ प्रोटीन से भरा हुआ नहीं होता बल्कि इसमें फाइबर भी खूब होता है। फाइबर को पचने में समय लगता है और आपके सिस्टम में लंबे समय तक रहने से आपकी भूख नियंत्रित रहती है।
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे नट्स और बीज प्रोटीन के बेहतरीन शाकाहारी स्रोत हैं। इन्हें आप दिन में कभी भी खा सकते हैं। इन नट और बीजों के साथ अपने दिन की शुरुआत आपके ऊर्जा स्तरों को एक किक-स्टार्ट दे सकते हैं। ये आपको भीतर से गर्म भी रख सकती है।