Diet in Pregnancy : प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कौन सा दूध पीना हेल्दी होता है ?

प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा महिलाओं को अपने खानपान का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को यह जरूर जानना चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान किस प्रकार के दूध का सेवन करना उनके लिए हेल्दी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 8:29 PM IST

गर्भावस्था में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्भ में पल रहे शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कैल्शियम जरूरी है। कैल्शियम का मुख्य स्रोत दूध (Diet in Pregnancy) होता है। एक गर्भवती महिला को हर दिन 1000 से 1300 मिग्रा कैल्शियम से भरपूर आहार के सेवन की जरूरत होती है। ऐसे में महिलाएं गर्भावस्था के दौरान हाई-कैलोरी फूड के रूप में दूध का सेवन जरूर करें। हालांकि, कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दिनों में गाय या भैंस का दूध पचता नहीं है। वो दूध पीने से बचती हैं। आप चाहें तो दूध के कई अन्य विकल्प को ट्राई कर सकती हैं। जानें, गर्भावस्था के दौरान आप किस-किस प्रकार के दूध (Diet in Pregnancy) का सेवन कर सकती हैं।

सोया मिल्क

सोया मिल्क एक फ्लेवर्ड मिल्क होता है जो फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें गाय के दूध जितना प्रोटीन होता है, इसलिए महिलाएं इसका सेवन कर सकती हैं।

बादाम का दूध

गाय का दूध पीना पसंद नहीं है, तो इसके विकल्प में आप बादाम का दूध पिएं। इसमें हेल्दी फैट्स, कैल्शियम और विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें कोलेस्ट्रोल नहीं होता। पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दिनों में बादाम का दूध पीना फायदेमंद है।

फुल क्रीम दूध

गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन नहीं बढ़ा है, तो ही यह दूध पिएं। इसमें 5 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। एक कप में 149 कैलोरी होती है। फुल क्रीम दूध शरीर में हेल्दी फैट्स बनाते हैं। यह शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता, इसलिए यदि आपको ऊर्जा की कमी महसूस हो तो इसे पीना लाभकारी होता है।

पॉश्चराइज्ड गाय का दूध

दूध चाहे फुल-फैट हो या लो-फैट पॉश्चराइज्ड मिल्क में बैक्टीरिया का विकास धीमा हो जाता है, क्योंकि इस प्रक्रिया में दूध को पहले उबाला जाता है और फिर ठंडा किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान कच्चा दूध पीने की बजाय पॉश्चराइज्ड गाय का दूध पीना गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा लाभकारी होता है।

प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद के लिए टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source