
Also Read
फैटी लिवर डिजीज से हैं ग्रस्त, तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, समस्या कम नहीं बढ़ जाएगी दोगुनी
Diet in Fatty Liver in Hindi: लिवर (Liver) हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है और यदि इसका ख्याल ठीक तरह से ना रखा जाए, तो कई तरह की बीमारियों से यह घिर सकता है। लिवर में होने वाली एक गंभीर बीमारी है फैटी लिवर (Fatty Liver Disease)। खराब जीवनशैली, मोटापा आदि के कारण हो सकता है। यह एक मेटाबॉलिक सिंड्रोम है। यह मोटापा, अनहेल्दी लाइफस्टाइल के अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, हाई शुगर लेवल, हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण भी हो सकता है। यदि आपको पेट के दाहिने भाग में ऊपर की तरफ दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं। लिवर के कुछ टेस्ट से आसानी से लिवर डिजीज का पता चल जाता है। यदि फैटी लिवर की समस्या है, तो आपको अपने खानपान का भी खास ध्यान देना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स (Diet in Fatty Liver) से यह समस्या कम होने की बजाय बढ़ सकती है।
जब लिवर में एक्स्ट्रा फैट यानी वसा जमा हो जाता है, तो फैटी लिवर की समस्या शुरू हो जाती है। जब कोई व्यक्ति अधिक शराब का सेवन करता है, उस वजह से उसे एल्कोहलिक फैटी लिवर हो जाता है। इसके लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं। ऐसे में बीमारी जब अधिक हो जाती है, तब इसके लक्षण दिखते हैं। फैटी लिवर के लक्षणों (Symptoms of Fatty Liver in Hindi)में भूख में कमी, पेट में दाहिने हिस्से में दर्द रहना, वजन का कम होना, थकान महसूस करना आदि शामिल हैं। इसका इलाज यदि पहले स्टेज में शुरू हो जाए, तो इसे कंट्रोल में किया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करके फैटी लिवर स्टेज वन को कंट्रोल कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई फैटी लिवर से संबंधित डाइट और स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। लिवर रोग की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श कर लें।)