खाने की इन 5 आदतों के कारण तेजी से बूढ़ा होने लगता है शरीर, जानें 40 की उम्र बाद डाइट की किन बातों का रखें ध्यान

Food habits with aging: बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को फूड हैबिट्स में सुधार करें। जानें कौन सी फूड हैबिट्स हैं, जो 40 की उम्र के बाद भी एजिंग के लक्षणों को कंट्रोल करती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 24, 2023 12:45 PM IST

Eating habits for anti aging: उम्र के साथ-साथ हमारा शरीर में भी कई बदलाव आने लगते हैं और सबसे बड़ा बदलाव होता है शरीर का कमजोर पड़ जाना। उम्र के साथ शरीर के कमजोर पड़ने की इश प्रक्रिया को एजिंग (Aging) कहा जाता है और इसलिए जरूरी है उम्र के साथ-सात हमारी खाने-पीने की कुछ आदतों में जरूरी बदलाव लाना। देखा गया है कि कुछ लोगों को 40 की उम्र के बाद ही बुढ़ापे के लक्षण तेजी से दिखने लगते हैं और इस कारण से शरीर में कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, 40 के बाद एजिंग के लक्षण तेजी से दिखने लगना सिर्फ एक एजिंग प्रोसेस नहीं है बल्कि हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतें भी हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे फूड हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बूढ़ा बन सकती है। अगर आप भी 40 की उम्र के बाद बुढ़ापे के लक्षणों से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी फूड हैबिट्स में कुछ ऐसे बदलाव कर लेने चाहिए। चलिए जानते हैं इन डाइट हैबिट्स के बारे में -

सिर्फ हेल्दी फैट लें (Healthy fats for aging)

जब भी कभी अच्छी और बैलेंस्ड डाइट की बात आती है, तो हम अक्सर फैट को डाइट से निकाल देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि डाइट में फैट का होना भी बहुत जरूरी है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप हेल्दी फैट ले रहे हैं। हमारे शरीर को लगभग 30 प्रतिशत रोजाना की कैलोरी फैट से ही मिलती है, इसलिए डाइट में फैट को शामिल करना जरूरी है।

डाइट में रखें प्रोटीन पर फोकस (Protein diet for aging)

आप जो भी खाना ले रहे हैं, उसमें आपको यह ध्यान रखना है कि उस डाइट से आप कितना प्रोटीन ले रहे हैं। 40 की उम्र के बाद अक्सर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन न मिल पाने के कारण उनकी मांसपेशियों कमजोर पड़ने लगती हैं और इस कारण से शरीर कमजोर पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप डाइट के साथ पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें ताकि आपकी मांसपेशियां कमजोर न पड़ें।

नमक करें कम (Salt for aging)

डाइट अन्य चीजों की तरह नमक का होना भी जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अपने आहार में जरूरत से ज्यादा डाइट लेना एजिंग के लक्षणों को बढ़ाता है। एक रिसर्च के अनुसार जरूरत से ज्यादा नमक स्किन से पानी को निकालने लगता है और इस कारण से एजिंग के लक्षण तेजी से बढ़ने लगते हैं।

प्लांट बेस्ड डाइट लें ज्यादा (Plant based diet for aging)

40 की उम्र के बाद भी एजिंग के लक्षणों से दूर रहने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट पर स्विच करना बहुत जरूरी हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में एनिमल प्रोडक्ट्स की जगह पर प्लांट बेस्ट फूड्स को ज्यादा रखें। उदाहरण के लिए अपनी डाइट में ताजी सीजनल सब्जियां, साबुत अनाज और फलों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

खूब पानी पिएं (Drinking water for anti aging)

अपनी डाइट में अन्य अच्छे बदलाव लाने के साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि आप रोजाना पर्याप्त पानी पी रहे हैं। यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में सोडियम लेवल बढ़ जाता है और यह एजिंग का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हेल्दी डाइट हैबिट्स के साथ-साथ यह ध्यान रखना कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source