Malaria Fever Diet: में बड़ी काम की है ये डाइट, जानें किन फूड्स को खाने से जल्दी होगी रिकवरी

Food for malaria recovery: मलेरिया के मरीजों के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कि डाइट में किन फूड्स को शामिल करके मलेरिया की रिकवरी को तेज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 19, 2023 6:02 PM IST

Diet for malaria fever: मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसके इलाज के साथ-साथ मरीज की डाइट का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। मच्छरों के काटने से फैलने वाला (Malaria causes) यह एक पैरासाइट इंफेक्शन है और इसलिए इसका इलाज करने के लिए सही डाइट का होना भी बहुत जरूरी है, ताकि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सके। मलेरिया से निपटने के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए आदि के बारे में जानना बहुत जरूरी है, ताकि बढ़ते खतरे को कम किया जा सके। चलिए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से मलेरिया से जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलती है। साथ ही हम मलेरिया के मरीजों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (What to eat in malaria in hindi)

खूब मात्रा में फल व सब्जियां लें (Fruits and Vegetables in Malaria)

मलेरिया के मरीजों को अपनी डाइट में खूब मात्रा में फलों व सब्जियों को शामिल करना चाहिए। फल व सब्जियों में अच्छी मात्रा में विटामिन व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही फल व सब्जियां आपके पाचन को भी नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं, जिससे आपको रिकवरी के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।

ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल (Dry fruits in Malaria Fever)

मलेरिया फीवर के दौरान अपनी डाइट में नट्स व सीड्स को शामिल करना जैसे काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट आदि काफी फायदेमंद रहता है। इनमें खूब मात्रा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को मलेरिया से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इनमें खूब मात्रा में अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारी के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से बचाते हैं।

प्रोटीन फूड्स हैं जरूरी (Protein foods in in Malaria)

मलेरिया संक्रमण के दौरान डाइट में प्रोटीन फूड्स का होना भी बहुत जरूरी है। प्रोटीन फूड्स की मदद से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ मलेरिया के दौरान शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए भी प्रोटीन फूड्स काफी फायदेमंद होते हैं, जिससे आपको रिकवरी मे मदद मिलती है।

लिक्विड डाइट का सेवन करें (Liquid diet in Malaria)

देखा गया है कि मलेरिया की बीमारी के दौरान पानी की प्यास बहुत कम लगती है और इस कारण से हमारे शरीर के अंदर लिक्विड कम मिल पाता है। इसलिए मलेरिया के मरीजों को पानी, फलों के रस, दूध और नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए। ये सभी पेय पदार्थ शरीर में पानी, इलेक्ट्रोलाइट और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना में मदद करते हैं।

मलेरिया के मरीज न खाएं ये चीजें (What not to eat in Malaria)

हालांकि, कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनका सेवन मलेरिया के मरीजों को नहीं करना चाहिए और इनमें निम्न शामिल हैं -

  • ठंडा पानी
  • ज्यादा फाइबर वाले फूड्स
  • साबुत अनाज के सेरियल्स
  • दही
  • अचार
  • ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना
  • ज्यादा तला हुआ खाना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source