
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 6, 2024 6:23 PM IST
Best food to eat in day for high cholesterol patients: आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल एक बेहद गंभीर समस्या बन चुकी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे गंभीर लक्षण पैदा नहीं होते बल्कि कई गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित लोगों के शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो यह धमनियों में जाकर मोम की तरह चिपकने लग जाता है और इस कारण से हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार इससे कोई शुरुआती लक्षण महसूस नहीं होता है और बाद में यही लक्षण गंभीर बन जाते हैं, जिन्हें इग्नोर करना जानलेवा हो सकता है। हालांकि, डाइट आदि में सुधार करके हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो धमनियों में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद कर सकता है।
मेथी के पत्ते यानी हरी मेथी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। मेथी को लोग अक्सर डायबिटीज के घरेलू इलाज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हरी मेथी का सेवन करना हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने में भी आपकी मदद कर सकता है। रोजाना दिन में एक बार मेथी का सेवन करना आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है।
रोजाना खट्टे फलों का सेवन करना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, खट्टे फल विटामिनों व अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें खूब मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने से रोकता है। रोजाना एक खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी या कीनू आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।
अपने दिन में एक समय अपनी डाइट में दलिया या खिचड़ी को शामिल करें। सुनिश्चित करें कि दलिया या खिचड़ी साबुत अनाज से ही बनी हुई हो। ऐसा करना भी शरीर में लगातार बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही पहले से ही धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल भी धीरे-धीरे धमनियों से निकलने लग जाता है।
चिया सीड्स हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए एक अच्छा स्नैक्स हो सकता है, जिसका सेवन करना शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रोकता है। दिन में एक बार एक या दो चम्मच चिया सीड्स का सेवन जरूर करें। ज्यादा फायदा लेने के लिए चिया सीड्स को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी समेत ही उसका सेवन करें।