स्वस्थ रहने के लिए लिवर का भी स्वस्थ होना (Healthy liver) जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रति वर्ष भारत में लगभग 10 लाख लोग लिवर सिरोसिस (Liver cirrhosis) से ग्रस्त होते हैं। लिवर हमारे शरीर को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करता है। इसके कई काम होते हैं। यह शरीर में खून साफ करता है। शरीर से विषैले पर्दाथों को बाहर निकालता है। साथ ही यह पाचन क्रिया के लिए जरूरी एंजाइम्स का निर्माण करता है आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण