स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने की वजह से शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, अंगों में सुन्नपन, पाचन क्रिया में समस्याएं होने लगती हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन एक्सरसाइज होता। लेकिन आप कुछ आहार के माध्यम (Diet For Blood Circulation ) से भी अपना ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 8, 2020 6:18 PM IST

Diet For Blood Circulation : हमारे शरी में 24 घंटे ब्लड सर्कुलेशन होता रहता है। अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कुछ सेकेंड्स के लिए भी रूक जाए, तो इंसान की मौत हो सकती है या फिर वह व्यक्ति कोमा में जा सकता है। कई बार हमारी कुछ गलतियों के कारण भी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है। सिगरेट पीने की आदत, मोटापा, दिनभर बैठे या  फिर लेटे रहने की आदत, पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने की आद, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज इत्यादि समस्याओं के कारण ब्लड सर्कुलेशन खराब हो (Diet For Blood Circulation ) सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने की वजह से शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, अंगों में सुन्नपन, पाचन क्रिया में समस्याएं होने लगती हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन एक्सरसाइज होता। लेकिन आप कुछ आहार के माध्यम (Diet For Blood Circulation ) से भी अपना ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना सकते हैं। इन आहार से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाएगा (Improve Blood Circulation) और आप स्वस्थ रहेंगे।

प्याज

प्याज का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसमें फ्लैवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह तत्व दिल के रोगियों के लिए अच्छा होता है। प्याज का सेवन करने से शरीर की नसें और धमनियां चौड़ी होती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।

अनार

एनीमिया के रोगियों को अनार खाने की सलाह दी जाती है। अनार का लाल-लाल दाना ब्लड सर्कुलेशन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। अनार में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर रूप से होती है। इसके साथ ही इसमें नाइट्रेट भी होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमतौर पर अनार के जूस का सेवन किया जाता है, लेकिन अगर आप इसके दानों को चबाकर खाते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा होता है। क्योंकि इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से फाइबर भी मिलता है।

लहसुन

लहसुन खाने के सेहत को सैकड़ों लाभ होते हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। साथ ही यह हार्ट की बीमारियों से भी बचाव करता है। लहसुन में एलिसिन और सल्फर दो ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बेहद ही खास होते हैं। ये दोनों ही तत्व टिशूज में ब्लड के सर्कुलेशन को तेज करता है और नसों को रिलेक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

चुकंदर

चुकंदर में आयरन भरपूर रूप से होता है। इसकी मदद से शरीर में ब्लड की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ चुकंदर के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसमें भी नाइट्रेट भरपूर रूप से होता है, जो शरीर में ब्लड के फ्लो को बढ़ाने का कार्य करती है। यह हमारे बॉडी में नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है और नाइट्रिक ऑक्साइढ नसों को चौड़ा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन खुद-ब-खुद बढ़ जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स ही नहीं इन चीजों से भी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी दूर

मलाइका इस देसी काढ़े से इम्यूनिटी कर रही हैं बूस्ट, 40 के पार वाले जरूर करें ट्राई

कैंसर और दिल की बीमारी से बचाव करता है नाशपाती, जानें इसके और भी लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source