... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 1, 2019 3:13 PM IST
डाइटिशियन आशु गुप्ता बताती हैं कि “ब्रेकफास्ट करने से एक तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है, हमारी मैमोरी अच्छी होती है और ध्यान देने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा बैड कोलस्ट्रोल कम करने में लाभदायक है और साथ ही दिल से संबंधित रोग व मधुमेह होने की संभावना को कम करता है।
सुबह का नाश्ता हेल्दी हो यह हमारे लिए अतिआवश्यक है, क्योंकि यह कैलोरी बर्न करने में पूरे दिन मदद करता है। यह हमें एनर्जी देता है जो हमें ऑफ़िस या स्कूल के काम में फोकस करने में मदद करता है। व्यस्त जिंदगी होने के कारण आमतौर पर हम इस तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते हैं. हमारे लिए क्या फ़ायदेमंद है और क्या नहीं इसका ख्याल जरूरी है. डाइटिशियन आशु गुप्ता हमें बता रही हैं कि सुबह का नाश्ता हेल्दी रखने के लिए बेस्ट डाइट क्या हो सकती हैं.
डाइटिशियन आशु गुप्ता बताती हैं कि “ब्रेकफास्ट करने से एक तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है. हमारी मैमोरी अच्छी होती है और ध्यान देने की क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा बैड कोलस्ट्रोल कम करने में लाभदायक है. और साथ ही दिल से संबंधित रोग व मधुमेह होने की संभावना को कम करता है. लेकिन यह बात भी स्पष्ट है कि अगर आप ब्रेकफास्ट को स्किप करते हैं तो आपके शरीर की चुस्ती कम हो सकती है. ऐसे में सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी और लाभदायक होता है. इसलिए हमें दिन का आरंभ नाश्ते के संग करना चाहिए. शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले नाश्ते से बेहतर है कि आप नाश्ते को स्किप कर लंच कर लें.”
जब हम सुबह का नाश्ता हेल्दी रखने की बात करते हैं तो उसमें सुबह का नाश्ता कैसे बनाएं ? स्वस्थ्य नाश्ता क्या होता है ? नाश्ते में क्या बनाएं ? जैसे सवाल मन में आते हैं. आइए जानते हैं कुछ हेल्दी नाश्तों के बारे में.....
सुबह नाश्ते में अंकुरित या कच्चे चनों का सेवन करना लाभदायक होता है. चनों में प्याज और टमाटर काटकर अगर थोड़े मसाले मिला दिए जाएं तो यह स्वादिष्ट बनने के साथ-साथ हेल्दी नाश्ता बन जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि हमें इस नाश्ते को तलना नहीं है। प्रोटीन से भरपूर चने स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
जो लोग अपने परिवार से दूर या फिर अकेले रहते हैं, वे ऑफिस जाने से पहले नाश्ता बनाने में अकसर आलस करते देखे जा सकते हैं. लेकिन अगर वे नाश्ते में सेब या केले को शामिल करें तो उनको नाश्ता बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.
सेब या केले को अपने नाश्ते में शामिल करके नाश्ते में क्या बनाएं वाली समस्या से बच सकते हैं. ये दोनों ही फल हमें एनर्जी देते हैं। जूस का सेवन करने से बेहतर है कि आप फलों को सीधे काटकर खाएं.
नाश्ते में जौ का दलिया यानी कि ओट्स को शामिल करना लाभदायक होता है. क्याेंकि दलिया हल्का भोजन माना गया है और एनर्जी से भरपूर होता है. सुबह का नाश्ता हेल्दी रखने के लिए दलिया खानी चाहिए. दलिया खाने से शरीर में एनर्जी तो मिलती ही है और साथ में लंच के समय भूख भी अच्छी लगती है.
आमतौर पर हम सुबह के नाश्ते में चाय, कॉफी आदि का सेवन करते हैं, लेकिन आपको बतां दें कि ऐसे भी लोग हैं जो नाश्ते में सलाद को शामिल करते हैं.
डाइटिशियन आशु गुप्ता बताती हैं कि नाश्ते में सलाद खाने के अनेकों स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं. नाश्ता ही तो है जो लंच तक पेट को भर के रखता है. इसलिए नाश्ते में स्वास्थ्य वर्धक चीजों का सेवन बेहद आवश्यक है.
सलाद में हम खीरे, ककड़ी, टमाटर, ड्राईफ्रूट्स आदि को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा नाश्ते में अगर आप सब्जी खा रहे हैं तो ध्यान रहे वह हरी पत्तेदार सब्जी ही हो.
सुबह के नाश्ते में पोहा या उपमा को भी शामिल किया जा सकता है. इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें हरी सब्जियां भी डाल सकते हैं.
प्रोटीन से भरपूर अंडे का सेवन अगर नाश्ते में किया जाए तो सुबह का नाश्ता हेल्दी डाइट होता है. अंडे को एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है. नाश्ते में अंडे का सेवन करने से आपको एनर्जी मिलेगी और आलस से छुटकारा भी मिलेगा.
डाइटिशियन आशु गुप्ता बताती हैं कि नाश्ते में हमें पूरी, कचौरी, समोसे, जलेबी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसी चीजों का सेवन करने से हमारा शरीर जल्दी बीमार होने लगता है.