Diet during Typhoid: टाइफाइड के 7 लक्षणों को पहचानकर यूं बरतें खानपान में सावधानी

टाइफाइड का इलाज बेहद जरूरी है। साथ ही टाइफाइड होने पर आपका खानपान भी हेल्दी होना चाहिए। टाइफाइड में क्या खाएं और क्या ना खाएं (Diet during Typhoid) ये भी जानना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 7, 2021 11:02 PM IST

Diet during Typhoid in Hindi: टाइफाइड बुखार साल्मोनेला टाइफी (S.Typhi) बैक्टीरिया के कारण होता है। टाइफाइड (Typhoid) में मुख्य रूप से तेज बुखार होता है। दूषित पानी, दूषित भोजन, दूषित पेय पदार्थों के सेवन से टाइफी बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है, जिससे टाइफाइड हो जाता है। साल्मोनेला टाइफी एक बार पेट में जाता है, तो आंतों में एक से तीन सप्ताह तक रह जाता है। यहीं से शरीर के कई अंगों में भी जाता है और इम्यूनिटी को भी प्रभावित करने लगता है। टाइफाइड का इलाज बेहद जरूरी है। साथ ही टाइफाइड होने पर आपका खानपान भी हेल्दी होना चाहिए। टाइफाइड में क्या खाएं और क्या ना खाएं (Diet during Typhoid) भी जानना जरूर ही।

टाइफाइड के लक्षण (Symptoms of Typhoid) 

  • तेज बुखार
  • बुखार के साथ कंपकंपी लगना
  • पेट में दर्द होना
  • थकान और सिरदर्द
  • डायरिया और कब्ज की समस्या
  • अधिक ठंड लगना
  • जी मिचलाना और उल्टी

टाइफाइड में क्या खाएं (Dos and Don'ts of typhoid)

1 टाइफाइड के लक्षणों को कम करने के लिए आप विटामिंस जैसे विटामिन ए, बी, सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये टाइफाइड से जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं। खट्टे फल जैसे नींबू, मौसमी, संतरा, गाज खूब खाएं।

2 अपने खानपान में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। टाइफाइडहोने पर शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। धीरे-धीरे वजन भी कम होने लगता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के लिए  सूखे मेवे, एवोकाडो, खजूर, खुबानी आदि का सेवन जरूर करें।

टाइफाइड में क्या ना खाएं (Dos and Don'ts of typhoid in Hindi)

1 खाना बहुत ज्यादा तेल और मसालेदार ना खाएं। सुपाच्य भोजन करें। अधिक तेल और मसाले वाली चीजों के सेवन से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है। इससे पाचन प्रणाली भी प्रभावित होती है। पेट की शक्ति कमजोर होती है।

2 अधिक डिब्बा बंद ड्रिंक्स, जूस आदि का सेवन ना करें। हां, टाइफाइड होने पर घर का साफ और शुद्ध पानी ही पिएं। बुखार होने पर जब आप दवा खाते हैं, तो तेजी से पसीना होता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखें। इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

3 खाना वही खाएं जो सुपाच्य हो और जल्दी से पच जाए। टाइफाइ़ड (Dos and Don'ts of typhoid) में डाइजेस्टिव सिस्टम जल्दी प्रभावित होती है, जिससे भोजन को पचाना मुश्किल हो जाता है। आप उन्हीं फूड्स का सेवन करें जो आसानी से पच जाए। आप इसके लिए सब्जियों से बना सूप पिएं। उबले हुए अंडे खाएं। फलों से बना कस्टर्ड खाएं। दाल या रोटी खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.