
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 25, 2023 3:35 PM IST
Diet changes for high blood sugar: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हाई ब्लड शुगर लेवल जितनी तेजी से बढ़ने लगता है, इसे कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। हालांकि, सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन बदलते मौसम और कुछ परिस्थितियों के साथ-साथ डाइट में भी समय-समय पर कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर जरूरी बदलाव करते रहना चाहिए। यदि आपको डायबिटीज या फिर आपके परिवार में किसी को यह क्रोनिक बीमारी है, तो इस लेख में दी गई जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं, बदलते मौसम में रात के खाने में कौन से जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए।
मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और शाम के समय बहुत जल्द अब ठंड होने लग जाएगी। ऐसे में रात के समय अंडे का सेवन शुरू किया जा सकता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को रात के समय पूरा अंडा खाने की बजाय सिर्फ एग व्हाइट लेने की सलाह दी जाती है। एग व्हाइट न सिर्फ आपको हाई ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करेगा, बल्कि साथ ही साथ प्रोटीन जैसे जरूरी पोक तत्व भी प्रदान करेगा।
रात को भूलकर भी तला-भुना खाना न खाएं, खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इस बारे में ध्यान रखना जरूरी है। बदलते मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों में सबसे ज्यादा होता है। सब्जियों तला हुआ यानी फ्राइड फूड्स खाने की बजाय उबली हुई सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें।
यदि आपको रात को चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो उसे भी छोड़ दें। सिर्फ शुगर वाली ही नहीं बल्कि शुगर फ्री चाय-कॉफी भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक ही है। ये आपकी नींद के साथ छेड़छाड़ करती हैं, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल पर भी सीधा असर पड़ता है। इसकी बजाय बिना शुगर के गर्म या ठंडे लो फैट मिल्क का सेवन करें।
डायबिटीज के मरीजों को हाई फैट वाली चीजों से दूर रहना चाहिए, जो उनके न सिर्फ वजन ही बढ़ाती हैं साथ ही साथ इनसे ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ने लगता है। इसकी बजाय डाइट में हाई प्रोटीन फूड्स शामिल करें, जिसमें आप दाल, सोयाबीन प्रोडक्ट्स, एग व्हाइट और चिकन आदि को शामिल कर सकते हैं।
यदि आपको रात के समय स्नैक्स खाने की आदत है, तो चिप्स या बाहर की कोई भी चीज न खाएं। इसकी बजाय आप पानी में भीगे हुए बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू या अन्य ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। पानी में भीगे ये ड्राई फ्रूट्स आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करेंगे और साथ ही शरीर को अन्य कई जरूरी पोषक तत्व भी देंगे।