Weight Loss Foods: 5 फूड्स जो तेजी से करें वजन कम, सर्दियों में जरूर करें इनका सेवन

क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिनके नियमित सेवन से वजन कम किया जा सकता है? आइए जानते हैं कौन से हैं वे फूड्स जो वजन कम करने में कर सकते हैं आपकी मदद....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 1, 2021 11:50 PM IST

Weight Loss Healthy Foods in Hindi: मोटापा किन कारणों से आता है, इसे समझना आसान नहीं है। वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं जैसे खानपान, जीवनशैली, स्मोकिंग करने की आदत, बीमारियां जैसे थायरॉइड, डायबिटीज, अनुवांशिक, खराब मेटाबॉलिज्म जैसे कारक शामिल होते हैं। आप लाख नियमित रूप से एक्सरसाइज कर लें, वजन कम करने के लिए आपकी बस इतनी ही कोशिश काफी नहीं है। इसके लिए आपको एक अच्छी डाइट प्लान चार्ट तैयार करनी होगी। उसे सही समय पर नियमित रूप से फॉलो करना होगा। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिनके नियमित सेवन से वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो वजन कम करने में कर सकते हैं आपकी मदद (Weight Loss Foods)....

पनीर के सेवन से होता है वजन कम

पनीर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। इसके सेवन से आपको देर तक भूख नहीं लग सकती है। प्रति 100 ग्राम पनीर में लगभग 335 कैलोरी पाई जाती है। पनीर में कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों के लिए भी बेस्ट फूड है।

अंडा भी वजन करे कम

अंडे में भी प्रोटीन काफी होता है। अंडे में वे विटामिंस मौजूद होते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। नाश्ते के समय अंडा खाना बेस्ट होता है। इससे देर तक भूख भी नहीं लगती है। इससे आप अधिक कैलोरी के सेवन से भी बचे रहेंगे, जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

मूंग दाल है बेहद फायदेमंद

मूंग दाल में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिंस काफी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होती है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मूंग दाल का सेवन जरूर करें। अंकुरित मूंग दालको सलाद में मिलाकर खाने से शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। एक कप अंकुरित मूंग दाल में लगभग 26 कैलोरी होती है।

संतरा भी वजन घटाए

क्या आप जानते हैं कि संतरा खाने से भी वजन कंट्रोल में रहता है? जी हां, सर्दियों के मौसम में संतरा वैसे भी खूब मिलता है। आप चाहते हैं वजन घटाना तो डेली एक संतरा जरूर खाएं। फाइबर और विटामिन सी से भरपूर संतरे में कैलोरी नाम मात्रा की भी नहीं होती है। इसे खाएं या फिर इसका जूस पिएं, वजन नहीं बढ़ेगा।

हल्दी करे वजन कंट्रोल

क्या आप जानते हैं कि हल्दी भी वजन कंट्रोल में रखने में मदद करती है? जी हां, भारतीय खानपान का एक बेहद ही महत्वपूर्ण मसाला, जिसमें मौजूद होता है करक्युमिन नामक तत्व। यह शरीर में मौजूद ऊत्तकों से वसा को कम करता है। इससे वजन कम हो सकती है। एक चम्मच हल्दी में लगभग 8 कैलोरी होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source