
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 10, 2021 4:26 PM IST
Image credits by: पुरुषों के लिए हेल्दी डाइट टिप्स....
Foods For Men in Hindi: अक्सर पुरुष अपने खानपान के प्रति लापरवाही बरते हैं। उनका सारा ध्यान अपने ऑफिस के कामों में लगा रहता है। सुबह ऑफिस बिना नाश्ते किए जाना और घर आकर भी देर रात तक ऑफिस के कामों में लगे रहते हैं या फिर टीवी, मोबाइल चलाते हैं। ऐसा नहीं है कि पुरुषों को अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखने की जरूरत होती है। महिलाओं की तरह पुरुषों को भी लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। आजकल वैसे भी कम उम्र में ही युवाओं को हार्ट अटैक, डायबिटीज, हड्डियों की बीमारी आदि घेर रही है। बॉडी बना रहे हैं, तो इसका ये मतलब नहीं की खानपान बिल्कुल भी ना करें। आपको कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन आप नियमित रूप से जरूर करें। इनसे आप लंबी उम्र तक फिट, स्वस्थ, निरोग बने रहेंगे।
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक बेहद ही पौष्टिक होता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पुरुष-महिला हर किसी के लिए जरूरी होता है।पुरुष अक्सर पालक या अन्य कोई साग खाने से कतराते हैं, लेकिन आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो पालक का सेवन जरूर करें। पालक में अधिक मात्रा में फोलेट होता है, जो हार्ट संबंधित समस्याओं से बचाता है। इससे हृदय में रक्त का प्रवाह भी बेहतर होता है। साथ ही पुरुषों में होने वाले किसी भी तरह के सेक्सुअल समस्याओं को सही करता है फोलेट।
वजन ना बढ़े इसके लिए आप सुबह के समय दूध वाली चाय नहीं, बल्कि ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी कई बीमारियों से भी बचाने का काम करती है। साथ ही वजन भी नहीं बढ़ने देती है। यदि आप वर्कआउट करते हैं, तो इससे पहले एक कप ग्रीन टी का सेवन करें।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लूबेरी बढ़ती उम्र में भी याद्दाश्त को मजबूत रखती है। भूलने की समस्या नहीं होती है। फाइबर और विटामिन ए, सी होने के कारण यह फल कार्डियोवैस्कुलर से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। प्रतिदिन पुरुषों को ब्लूबेरी का सेवन (Foods For Men in Hindi) जरूर करना चाहिए।
वैसे तो चॉकलेट महिलाओं, गर्ल्स का फेवरेट होता है, लेकिन इसे पुरुषों को भी जरूर (Diet for men in hindi) खाना चाहिए। खासकर डार्क चॉकलेट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर हाई नहीं होता है, बल्कि कंट्रोल में रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नहीं बढ़ता है। डार्क चॉकलेट कई अन्य लाभ भी होते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.