
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 10, 2022 12:20 AM IST
Suryakumar yadav fitness: क्रिकेट की दुनिया में आजकल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे सूर्यकुमार यादव का जलवा आजकल हर कोई देख रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि सूर्यकुमार इतनी ज्यादा एनर्जी कहां से लाते हैं? तो इस बात का जवाब है उनकी डाइट। सूर्यकुमार यादव के बैटिंग स्टाइल की तरह उनकी डाइट भी बहुत यूनिक है। जानी-मानी डाईटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता भाटिया सूर्या के बारे में कुछ खास जानकारियां दी। श्वेता ने बताया कि आखिर कैसे सूर्या इतने फिट और चुस्त हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में श्वेता भाटिया ने बताया कि वह पिछले एक साल से सूर्याकुमार के साथ काम कर रही हैं। सूर्या अपनी ओवरऑल फिटनेस में सुधार करना चाहते थे, तो मैने स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन की उसकी समझ को बेहतर बनाने की कोशिश की।
View this post on Instagram
सूर्या मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ट्रेनिंग पर फोकस करते हैं। साथ ही वे अपने बॉडी फैट का भी पूरा ध्यान रखते हैं, वे अपनी बॉडी में फैट का लेवल 12 से 15 प्रतिशत ही रखते हैं। फिटनेस के साथ-साथ वे अपने एनर्जी लेवल का भी ध्यान रखते हैं, इसलिए वे बॉडी को इस तरह से ट्रेन करते हैं कि एनर्जी लेवल ज्यादा रहे। श्वेता भाटिया ने बताया कि अपनी बॉडी में लचीलापन लाने के लिए सूर्यकुमार ने कार्बोहाइड्रेट्स लेने के स्तर को कम कर दिया।
श्वेता भाटिया ने कहा कि रिसर्च बताती हैं कि कार्बोहाइड्रेट्स लेवल को कम करके परफॉर्मेंस को बरकरार रखा जा सकता है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है। वे बताती हैं कि हमने सूर्याकुमार की डाइट से ज्यादा फैट फूड्स को हटा दिया। उनकी डाइट में हेल्दी फैट जैसे बादाम और ओमेगा थ्री शामिल किया। रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार नोन-वेज डाइट जैसे अंडे, मीट, मछली व डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन लेते हैं और सब्जियों से उन्हें फाइबर मिलता है।
View this post on Instagram
सूर्याकुमार यादव को सबसे ज्यादा फिट क्रिकेटर्स में से एक गिना जाता है और वे डिजर्व भी करते हैं। सूर्यकुमार अपनी डाइट को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं और सख्ती से उसका पालन करते हैं। ब्रेकफास्ट में सूर्याकुमार प्रोटीन स्मूदी लेना पसंद करते हैं, जिस से उन्हें दिनभर एनर्जी मिलती है। लंच में चिकन व सलाद, दही व पनीर लेते हैं। रात को सूर्या कम डाइट लेते हैं, ताकि उसे पचाने में आसानी रहे।