... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 7, 2018 12:39 PM IST
जिसे एक बार डायबिटीज हो जाए, तो उसे अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ लोग तो डायबिटीज होने पर फलों से भी दूरी बना लेते हैं। उन्हें लगता है कि फलों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, तो फल खाना सही नहीं होगा। पर ऐसा नहीं है। सभी फलों को खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले तत्व जैसे विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं। वहीं इनमें पॉलीफेनोल नामक तत्व भी होता है, जो बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। यदि आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या फल खाएं, तो डॉक्टर से संपर्क कर लें। कुछ ऐसे ही फलों के बारे में जानिए, जिन्हें डायबिटीज में खाने से फायदा मिलता है।
फलों में होता है फ्रक्टोज शर्करा
फल में फ्रक्टोज नामक शर्करा मौजूद होता है लेकिन इसके शरीर में जाते ही खून में तुरंत ग्लूकोज का स्तर उतना नहीं बढ़ता जितना मिठाई खाने पर बढ़ता है। फिर भी, यदि आपको डायबिटीज है, तो बहुत अधिक मीठे फल खाने से बचें। केला, अंगूर खाने की बजाय खीरा और पपीते का सेवन करना सही होगा। आम-लीची न खाकर खरबूजा और तरबूज की थोड़ी मात्रा लें।
सेब खाना है फायदेमंद
डायबिटीज में आप सेब हर दिन खा सकते हैं। एक अध्ययन की मानें तो सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, यह टाइप 2 डायबिटीज से बचाए रखता है। सेब में जीआई की मात्रा कम होती है और विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता हैं।
हर दिन बेरीज
मीठा खाने की तलब हो तो ब्लूबेरी, रस बेरी और क्रैनबेरी जैसे फल आप खा सकते हैं। ब्लूबेरी में हार्ट को हेल्दी रखने वाले फ्लैवोनॉइड्स, फाइबर और एंथोकाइनिन होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज से बचाए रखते हैं। रस बेरी में विटामिन सी, फाइबर, एंथोकाइनिन और एलाजिक एसिड मौजूद होते हैं जो इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं।
एवोकाडो भी है हेल्दी
डायबिटीज के रोगियों में कई अन्य तरह की बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है खासकर स्ट्रोक और हार्ट अटैक। ऐसे में एवोकाडो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखकर आपको दिल से संबंधित समस्याओं से बचाए रखता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन के एक अध्ययन में पाया गया कि एवोकाडो में अच्छी वसा होती है, जो टाइप 2 डायबिटीज को बढ़ाने की संभावना 25 प्रतिशत कम करती है।
खरबूजा है बेहतर
खरबूजा हो या फिर तरबूज, ये दोनों ही विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खरबूजे में विटामिन ए भी होता है, जो आंखों को स्वस्थ और डायबिटीज से संबंधित रेटिनोपैथी को मेंटेन रखता है।
रेड ग्रेपफ्रूट
रेड ग्रेपफ्रूट एलडीएल (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने का काम करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। यह फल अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और रक्तचाप को कम करता है।
सलाद में टमाटर
टमाटर सब्जी में तो डालते ही होंगे, इसे आप सलाद के रूप में अधिक खाएं। यह डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी और ए के साथ-साथ पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। एक कप टमाटर में सिर्फ 32 कैलोरी होती है।
चित्रस्रोत-Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.