डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर हार्ट को मजबूत करने तक, इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है ये 1 कुकिंग ऑयल

मूंगफली का तेल दूसरे तेलों की तुलना में हाई स्मोकिंग पॉइंट वाला होता है, जिसके कारण यह कुकिंग के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 28, 2023 9:31 PM IST

आपकी सेहत पर आपके कुकिंग ऑयल का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सही कुकिंग ऑयल का उपयोग करना बहुत जरूरी है। आजकल आपको खाने के तेल के कई विकल्प बाजार में मिलते हैं। इन सभी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय और मत भी होते हैं। कोई सरसों के ​तेल को अच्छा बताता है तो कोई ऑलिव ऑयल को गुणकारी बताता है। इन सबके बीच विशेषज्ञों की राय है कि सर्दियों में मूंगफली का तेल आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है। दरअसल, तेल गर्म होने पर यह ट्रांस फैट में बदल जाता है। यह ट्रांस फैट शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दूसरी ओर मूंगफली का तेल दूसरे तेलों की तुलना में हाई स्मोकिंग पॉइंट वाला होता है, जिसके कारण यह कुकिंग के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसी के साथ मूंगफली का तेल खाने के कई अन्य फायदे भी हैं।

मूंगफली का तेल के फायदे - Peanut Cooking Oil Benefits

दिल का रखता है ख्याल

विशेषज्ञों के अनुसार मूंगफली के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैट और हेल्दी ऑयल मौजूद होते हैं। यही कारण है कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का स्तर कम करने में सहायक होता है। मूंगफली के तेल से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल का स्तर बढ़ता है। जिससे हृदय से संबंधित रोग होने का खतरा कम होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिसके कारण हार्ट आर्टरीज ब्लॉक होने का जोखिम भी कम होता है।

डायबिटीज को करता है कंट्रोल

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को मूंगफली के तेल में पका भोजन करना चाहिए। इस तेल में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जिसके कारण इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है। मूंगफली का तेल ब्लड शुगर को बढ़ाता नहीं है। वहीं इसमें मौजूद ओलिक एसिड इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार बनता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए यह हेल्दी ऑप्शन है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खाना मूंगफली के तेल में ही पकाएं। ये बात हम सभी जानते हैं कि ज्यादा तला हुआ भोजन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमता है और इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है। मूंगफली का तेल ये दोनों ही परेशानियां कम करता है। इस तेल से आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

गठिया के दर्द से राहत

गठिया रोग से पीड़ित लोगों को मूंगफली के तेल में पका हुआ भोजन करना चाहिए। इस तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और मोनोअनसैचुरेटेड प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही संतृप्त वसा कम होती है। ऐसे में यह गठिया के दर्द और इस रोग के कारण जोड़ों में आने वाली सूजन, दोनों को कम करने में सहायक है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा

मूंगफली का तेल आपकी त्वचा और बालों दोनों के लिए अच्छा है। यह तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो ​त्वचा और बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस तेल की मदद से शुष्क त्वचा, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह आपके बेजान, रूखे बालों में चमक भी लाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप बाल झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी कम कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.