डायबिटीज मरीज सुबह उठते ही भुनकर खा लें ये 1 सफेद चीज, हाई ब्लड शुगर हो जाएगा डाउन

How to Control Blood Sugar :  शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 3, 2024 3:40 PM IST

How to Control Blood Sugar : आज के समय में कम उम्र के लोगों को भी डायबिटीज की परेशानी हो रही है। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से हमारे ब्लड में बिना वजह शुगर लेवल काफी ज्यादा हाई होने लगता है। अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर अधिक जोर दें। मुख्य रूप से हमें ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, तो शुगर लेवल को कम करने में प्रभावी हो। सुबह अगर आप कुछ नैचुरल चीजों को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसमें भुना हुआ लहसुन भी है। जी हां, भुने हुए लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं भुना हुआ लहसुन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद हो सकता है?

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है लहसुन?

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि लहसुन के सप्लीमेंट्स लेने से 1-2 सप्ताह के अंदर फास्टिंग ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है।

Also Read : Diabetes Diet Tip: डायबिटीज़ में फायदेमंद है गोल्डेन बेरीज़, करती हैं ब्लड ग्लूकोज़ लेवल मैनेजमेंट में मदद

एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि नॉन-एल्कोहल फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित मरीजों को अगर लंबे समय तक भुने लहसुन या लहसुन का पाउडर दिया जाए, तो उनमें फास्टिंग  ब्लड शुगर और इंसुलिन प्रतिरोध के उपाय काफी कम हो गए। इंसुलिन प्रतिरोध का अर्थ, पैंक्रियाज ब्लड शुगर को कम करने के लिए अधिक से अधिक इंसुलिन स्रावित कर रहा है, लेकिन कोशिकाएं उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं कर रही हैं जैसे उन्हें करनी चाहिए। लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप सही मात्रा में लगातार 1 सप्ताह तक लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह रक्त शर्करा को कम कर सकता है, लेकिन कुछ लोगों को लहसुन का सेवन लंबे समय तक करने से सही रिजल्ट मिल पाता है। ऐसे में कम से कम प्रतिदिन दो लहसुन का सेवन करें। यह फास्टिंग शुगर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

किस तरह करें रोस्टेड लहसुन का सेवन?

लहसुन को रोस्ट करने के लिए सबसे पहले 1 कच्चे लहसुन की गांठ लें, इसे एल्युमिनियम फॉइल से लपेटकर इसे एयरफ्रायर या फिर माइक्रोवेव की मदद से रोस्ट कर लें। इसके बाद फॉइल को हटाकर लहसुन को छिलकर खाएं। यह काफी हेल्दी साबित हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source