डायबिटीज के मरीजों को रोज खानी चाहिए हरी मिर्च, यह तीखी मिर्ची होती है यूं फायदेमंद

मिर्च खाने से दिमाग में एंडॉर्फिन पैदा होता है जो मूड हल्का बनाकर आपको खुशी प्रदान करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 20, 2019 8:15 PM IST

वर्तमान समय में हम कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्ही गंभीर बीमारियों में सबसे गंभीर बीमारी है डायबिटीज। डायबिटीज के कारण आज कई लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी घरेलू चीजें भी हैं, जिन्हें खाने से आपको इस रोग से छुटकारा मिल सकता है? इन चीजों में जो सबसे सस्ती और कारगर चीज है, वह है हरी मिर्च। सब्जी खरीदते समय आप थोड़ी बहुत हरी मिर्च भी लाते हैं। इसे यूं ही बर्बाद न होने दें। खाना पकाते वक्त इसका अधिक इस्तेमाल करें। खासकर यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें डायबिटीज है।

छोटी सी काली मिर्च में छिपे हैं बड़े-बड़े सेहत लाभ

भारतीय हरी मिर्च एक औषधी के समान है, जिसमें शरीर के कई रोगों को खत्म करने की ताकत होती है। हरी मिर्च में कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण होते हैं, इसलिए इसे नियमित तौर पर अपने खाने में शामिल करना चाहिए। गर्मी के दिनों में इसे खाने से कभी भी लू नहीं लगती। खून में हिमोग्लोबीन की कमी होने पर रोजाना हरी मिर्च खाने से कुछ ही दिनों में हिमोग्लोबीन बढ़ जाएगा।

हरी मिर्च है लाभदायक, जानें इसके फायदे

  • लोगों को पता नहीं होगा पर हरी मिर्च जो आसानी से हमे मिल जाती है, वो हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। हरी मिर्च डायटरी फाइबर से भरपूर होती है। ये आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।
  • स्किन को बनाती है स्वस्थ्य। जी हां, यदि आप हरी मिर्च खाएंगे तो आपकी त्वचा हरदम जवां और ग्लोइंग नजर आएगी। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। विटामिन सी हेल्दी स्किन और चमकती हुई त्वचा को बरकरार रखता है।
  • फैट कम करती है हरी मिर्च। हरी मिर्च शरीर के एक्सेस फैट को कम करने में मदद करती है और इस प्रकार से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
  • शुगर लेवल बढ़ गया है, तो इसे भी यह कम करती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने खाने के साथ हरी मिर्च अवश्य खानी चाहिए, क्योंकि यह बढ़े हुए शुगर लेवल को काम करने, शरीर में संतुलन बनाने में मदद करती है।

जानें, डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर कैसे है फायदेमंद

  • गुणकारी हरी मिर्च को आप भोजन के साथ साइड डिश के तौर पर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो हरी मिर्च को कच्ची, तलकर या भून कर भी खा सकते हैं।
  • हरी मिर्च में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
  • मिर्च में काफी फाइबर होता है, जिससे आपको कभी भी कब्‍ज नहीं होगा। मिर्च खाने से खाना आसानी से पच जाता है।
  • मिर्च खाने से दिमाग में एंडॉर्फिन पैदा होता है जो मूड हल्‍का बनाकर आपको खुशी प्रदान करता है।
  • महिलाओं में अक्‍सर आयरन की कमी हो जाती है। अगर आप हरी मिर्च को भोजन में रोज खाएंगी तो आपकी यह कमी भी दूर हो जाएगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source