डायबिटीज के मरीज इस तरह करें खीरे का सेवन, हमेशा कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar Level

Cucumber in Diabetes: डायबिटीज में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल के लिए खीरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 22, 2024 1:44 PM IST

Cucumber in Diabetes: डायबिटीज आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। इन दिनों न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा और बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाइयों और डाइट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सके। डायबिटीज के मरीजों के लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है (Is Cucumber Good For Diabetes In Hindi)। इसमें मौजूद कुकुर बिटासिन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। तो चालिए, जानते हैं डायबिटीज में खीरा खाने के फायदे और कैसे करें इसका सेवन?

डायबिटीज में खीरा खाने के फायदे- Cucumber Benefits for Diabetic Patients

डायबिटीज के मरीजों के लिए खीरा काफी हेल्दी होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन डायबिटीज के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज में कैसे इस्तेमाल करें खीरा? - How To Use Cucumber For Diabetes

खीरे का सलाद

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में खीरे का सलाद शामिल कर सकते हैं। आप लंच या डिनर में खीरे का सलाद खा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

खीरे का रायता

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप अपनी डाइट में खीरे का रायता भी शामिल कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस करके उसमें दही मिलाएं। फिर इसमें स्वादानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर इसका सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

खीरे का सूप

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में खीरे का सूप भी शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक मिक्सी में एक कटा हुआ प्याज, 1-2 लहसुन की कली, एक मुट्ठी धनिया पत्ता, एक चम्मच, जीरा, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ खीरा डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। उसमें यह पेस्ट और पानी डालकर उबाल लें। जब यह अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें। आपका खीरे का सूप बनकर तैयार है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खीरे का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।