डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं कच्‍चे केले के पकौड़े, इस विधि से करें तैयार

कच्चे केले में विटामिन बी-6, विटामिन सी, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और पोटैशियम होता है। कच्‍चे केले का सेवन डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 8, 2019 2:30 PM IST

इन दिनों बाजार में पके केले के साथ-साथ कच्‍चे केले भी आए हुए हैं। हालांकि ये हर मौसम में उपलब्‍ध रहते हैं। पर मॉनसून में कच्‍चे केले के व्‍यंजन (Raw Banana Pakora) बनाने और खाने का मजा ही अलग है। केले में मौजूद पोषक तत्‍व इसे एक हेल्‍दी डाइट बना देते हैं। तो आइए आज बनाते हैं ऐसा ही एक टेस्‍टी व्‍यंजन, कच्‍चे केले के पकौड़े (Raw Banana Pakora)

कच्‍चे केले में मौजूद पोषक तत्‍व (Raw Banana Pakora)

कच्चे केले में विटामिन बी-6, विटामिन सी, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और पोटैशियम होता है। कच्‍चे केले का सेवन डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। केले में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है और तनाव को घटाता है। जिन लोगों को अपच या कब्‍ज की शिकायत रहती है उन्‍हें भी अपने आहार में कच्‍चे केले के व्‍यंजन शामिल करने चाहिए। इसमें पाचन को दुरुस्‍त करने वाला एक खास तत्‍व पेक्टिन होता है, जो कब्ज से निजात दिलाता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी ठीक रहती है। कच्‍चे केले की सब्‍जी तो आपने खूब बनाई होगी। इस बार बनाएं कच्‍चे केले के स्‍वादिष्‍ट पकौड़े।

सामग्री (Raw Banana Pakora)

बेसन- 215 ग्राम

चावल का आटा- 50 ग्राम

लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून

हल्दी- 1/2 टीस्पून

बेकिंग सोडा- 1/2 टीस्पून

नमक- 1 टीस्पून

पानी- 350 मि.ली.

कच्चे केले - 3

पानी- भिगोने के लिए

तेल- तलने के लिए

कच्‍चे केले के पकौड़े बनाने की रेसिपी (Raw Banana Pakora)

सबसे पहले बाऊल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, बेकिंग सोडा और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्‍स कर लें।

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर गाढा घोल बनाती जाएं। कच्‍चे केले को छीलकर इसे स्लाइस में काट लें। ध्‍यान रहें कि इसे पानी में ही काटें। वरना ये काले पड़ जाते हैं।

एक-एक टुकड़े को पानी से निकालते जाएं और बेसन के घोल में लपेट कर तलती जाएं। लीजिए तैयार हैं कच्‍चे केल के हेल्‍दी और टेस्‍टी पकौड़े। आप चाहें तो इन्‍हें टोमैटो केचअप के साथ परोसें या हरी खट्टी चटनी के साथ।

हाई बीपी है तो लंच में खाएं इस आटे की रोटी

Type 2 Diabetes, हार्ट डिजीज और हेल्दी लाइफ स्टाइल में है गहरा संबंध : शोध

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source