क्या डायबिटीज में गुड़ खा सकते हैं? अगर हेल्दी समझ कर पीते हैं गुड़ की चाय तो सच्चाई जान लें

Diabetes me Gud Kha Sakte Hai: अक्सर डायबिटीज में कुछ लोगों को चाय या दूध में चीनी की बजाय गुड़ डालकर पीते देखा है। लेकिन ये कितना सही है और कितना गलत है आदि के बारे में इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 4, 2025 5:49 PM IST

Can you Eat Jaggery in Diabetes: सर्दियों का मौसम आ रहा है। ऐसे में मूंगफली और गुड़ का मेल सभी को खूब भाता है। आयुर्वेद में तो गुण के काफी गुण बताए गए हैं जैसे कि ऊर्जा देने वाला, पाचन सुधारने वाला और रक्त शुद्ध करने वाला। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक गुड़ का सेवन करना पसंद करते हैं, कभी लस्सी के साथ, कभी पराठे के तो कभी रोटी के साथ। माना जाता है गुड़ चीनी की तुलना में हेल्दी होता है, इसलिए डायबिटीज वाले लोग भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज अक्सर गुड़ वाली चाय पीते, जिससे उन्हें स्वाद भी मिल जाता है और ब्लड शुगर बढ़ने का कोई खतरा भी नहीं रहता, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। तो फिर क्या है सच्चाई आइए जानते हैं।

कितना सही सेवन करना ?

वैसे तो गुड़ को प्राकृतिक माना जाता है, क्योंकि यह बिना केमिकल रिफाइनिंग के गन्ने के रस या खजूर के रस से तैयार किया जाता है। लेकिन अध्ययन बताते हैं कि इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज की मात्रा लगभग उतनी ही होती है, जितनी सफेद चीनी में पाई जाती है। 100 ग्राम गुड़ में करीब 380 कैलोरी और 85–90 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जिसके सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि गुड़ डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) यह बताता है कि कोई खाद्य पदार्थ रक्त में शर्करा कितनी तेजी से बढ़ सकता है। गुड़ का जीआई 84 के आसपास होता है, जो इसे हाई जीआई फूड की श्रेणी वाला बनाता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज गुड़ का सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाएगा, खासकर अगर आप पहले से डायबिटीज है तो।

गुड़ में पोषक तत्व हैं

चीनी के मुकाबले गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और थोड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। हालांकि यह पोषक तत्व इतने कम मात्रा में होते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ाने के जोखिम की तुलना में उनका लाभ बहुत कम होते हैं। ऐसे में केवल इन मिनरल्स के लिए गुड़ खाना डायबिटीज वाले मरीजों के लिए बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।

डायबिटीज में बेहतर विकल्प क्या हैं

अगर आपको मीठा खाने की इच्छा होती है, तो स्टीविया, मोंक फ्रूट या सुक्रालोज जैसे नेचुरल मीठी चीजों का सेवन करें। ये सभी चीजें ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाती। वहीं गुड़ की चाय की जगह आप दालचीनी या अदरक की बिना चीनी वाली हर्बल चाय पी सकते हैं, जो स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों है और आपको किसी बड़ी परेशानी में भी नहीं डालते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source