Diabetes Diet: डायबिटीज में इस विटामिन की कमी ठीक नहीं, इन फूड्स से करें दूर

हाल ही में हुए शोध में यह बात भी सामने आई है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन ए की कमी होती है, उनमें डायबिटीज के कारण होने वाली समस्याएं खासकर आंख से संबंधित रोग रेटिनोपैथी होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन ए की कमी को दूर कर आप रेटिनोपैथी से बच सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 30, 2020 1:06 PM IST

Vitamin A in diabetes : डायबिटीज (Diabetes) की समस्या आज आम होती जा रही है। जब शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा (High blood sugar level) बढ़ जाती है, तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज यानी मधुमेह होता है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी कमजोर हो जाती है। इससे अन्य रोगों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज को कंट्रोल (Diabetes control) में ना रखा जाए, तो यह कई गंभीर समस्याओं जैसे हार्ट, किडनी, लिवर डिजीज, आई डिजीज आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।

हाल ही में हुए शोध में यह बात भी सामने आई है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन ए (Vitamin A Deficiency) की कमी होती है, उनमें डायबिटीज से होने वाली अन्य समस्याएं खासकर आंख से संबंधित रोग रेटिनोपैथी (Retinopathy) होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन-ए की कमी (vitamin A in diabetes) को दूर कर आप रेटिनोपैथी से बच सकते हैं।

शोध के अनुसार

शोध में कहा गया है कि डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान (Diabetes diet) में विटामिन-ए युक्त फूड्स (Vitamin A foods) को जरूर शामिल करना चाहिए, इससे आंख हेल्दी रहते हैं। यह अध्ययन द अमेरिकन जर्नल ऑफ पैथोलॉजी में पब्लिश किया गया है। अध्ययन कुछ चूहों पर किया गया। इसमें पाया गया कि जिन चूहों का इलाज 9-सीस-रेटिनल से किया गया, उनकी आंखों की रोशनी अन्य चूहों की तुलना में अच्छी थी। शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष में पाया है कि जो लोग विटामिन-ए युक्त (Vitamin A in diabetes in hindi) फूड्स का सेवन नहीं करते हैं, उनमें डायबिटीक रेटिनोपैथी होने की संभावना अधिक होती है।

क्या है डायबिटीक रेटिनोपैथी (What is diabetic retinopathy)

डायबिटीज आंखों को भी भारी क्षति पहुंचाता है। इससे ‘डायबिटिक रेटिनोपैथी’ हो सकता है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसमें आंखों की दृष्टि चली जाए, तो उसे वापस नहीं आ सकती है। डायबिटीक रेटिनोपैथी दो प्रकार के होते हैं- बैकग्राउंड डायबिटिक रेटिनोपैथी और मैक्‍यूलोपैथी होते हैं। डायबिटिक रेटिनोपैथी आंख (रेटिना) के पीछे के ऊतक में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने के कारण होता है। खराब ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) इसका एक मुख्य जोखिम कारक है।

शरीर के लिए विटामिन ए क्यों है जरूरी

विटामिन ए (Vitamin A) शरीर के सभी अंगों के लिए जरूरी होता है। विटामिन ए की कमी (Vitamin A Deficiency) शरीर में ना हो, इसके लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक (Vitamin A Doses) देनी चाहिए। विटामिन ए त्वचा की देखभाल से लेकर शरीर में खून बनाने तक में भूमिका निभाता है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी रहती है, तो एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन ए की कमी दूर करने वाले फूड्स (Vitamin A foods in hindi) 

यदि आपके शरीर में विटामिन ए की कमी है, तो इस कमी को दूर करने के लिए कद्दू, गाजर, दूध, टमाटर, हरा धनिया, शकरकंद, मछली, लाल शिमला मिर्च, अंडा, हरी सब्जियां आदि खाएं।

Diabetic Retinopathy : डायबिटिक रेटिनोपैथी को कितना जानते हैं आप? ये रहे इसके कारण, लक्षण और इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source