Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वर्ल्ड डायबिटीज़ डे: नीम के पत्ते ही नहीं फूल भी करते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल, ऐसे बनाएं नीम के फूलों की चटनी

डायबिटीज़ के कई मरीज़ सुबह नीम के पत्तों का सेवन करते हैं तो कुछ नीम के पत्तों का रस भी पीते हैं।

वर्ल्ड डायबिटीज़ डे: नीम के पत्ते ही नहीं फूल भी करते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल, ऐसे बनाएं नीम के फूलों की चटनी
डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और मेंटेन करने के लिए नीम काफी मददगार साबित होता है।© Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 14, 2018 4:12 PM IST

नीम के पेड़ को औषधिय गुणों की खान कहा जाता है। इसकी वजह इस पेड़ से मिलने वाली चीज़ें और हमारी सेहत पर उनके प्रभाव को माना जा सकता है। डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और मेंटेन करने के लिए नीम काफी मददगार साबित होता है। डायबिटीज़ के कई मरीज़ सुबह नीम के पत्तों का सेवन करते हैं तो कुछ नीम के पत्तों का रस भी पीते हैं। लेकिन जिन लोगों को नीम का कड़वा स्वाद पसंद नहीं और आप इसके फायदे पाना चाहते हैं तो उसके लिए ट्राई कर सकते हैं कुछ पारम्परिक तरीके जिनके बारे में हम बता रहे हैं यहां। आप नीम के फूलों की चटनी बना सकते हैं जो उगादी के अवसर पर दक्षिण भारतीय घरों में खास तौर पर तैयार की जाती है और बड़े चाव से खायी भी जाती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करती हैं ये 4 सस्ती चीज़ें।

नीम के फूलों की चटनी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

नीम के फूलों की चटनी बनाने का तरीका-

  • कच्चे आम को धोएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्चें भी काट लें। पुदीने के पत्तों और नीम के  फूलों को साफ करके पानी से धोएं।
  • एक मिक्सर में नमक, मेथी पाउडर और जीरा के साथ नीम के फूल, पुदीना और आम भी डालें और पीसें। आपको जितनी पतली या दरदरी चटनी चाहिए उस हिसाब से पीसें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। डायबिटीज है और पार्टी में जा रहे हैं तो फॉलो करे ये टिप्स।
  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source