Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऑयल-फ्री डायबिटीज़ रेसिपी: हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं 'करेले का भर्ता'

हम आपको यहां बता रहे हैं करेला पकाने और अपनी डायट में शामिल करने का एक ऑयल-फ्री तरीका ।

ऑयल-फ्री डायबिटीज़ रेसिपी: हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं 'करेले का भर्ता'
हाई ब्लड शुगर के मरीज़ों के लिए करेला एक दवाई की तरह काम करता है। © Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 29, 2018 4:20 PM IST

ऑयल-फ्री कुकिंग के लिए जहां स्टीमिंग और एयर-फ्राइंग जैसे तरीके खूब लोकप्रिय हो रहे हैं वहीं पारम्परिक भारतीय खाने पकाने के तरीके जैसे दम और सब्ज़ियों को आग में भूनना आदि भी बहुत कारगर और लोकप्रिय हैं। हाई ब्लड शुगर के मरीज़ों के लिएक करेला एक दवाई की तरह काम करता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपनी डायट में करेला शामिल करने की सलाह दी जाती है। हम आपको यहां बता रहे हैं करेला पकाने और अपनी डायट में शामिल करने का एक ऑयल-फ्री तरीका जो है करेले का भर्ता।

करेले का भर्ता बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • 3-4 करेला
  • 2-2 टमाटर और  प्याज
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 4-5 लहसुन
  • नमक
  • हरी धनिया

करेले का भर्ता बनाने का तरीका-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • करेले को धोकर साफ करें और छीलके उतारना चाहें तो चाकू की मदद से हल्की-सी परत उतारें। बीच से काटें और करेले की क्वालिटी चेक करें।
  • अब इस पर नमक और आमचूर पाउडर छिड़कें और प्री-हीटेट माइक्रोवेव में रोस्ट करें। अगर आपके घर में सिगड़ी उपलब्ध है तो करेलों को लकड़ी या कोयले पर भूनें। इससे इसका स्वाद और बेहतर होगा।
  • आप चाहें तो कुकर में करेले डेढ़ गिलास पानी के साथ 4 सीटी होने तक प्रेशर कुक कर सकते हैं! कुकर ठंडा होने के बाद करेले को बाहर निकाल कर थोड़ी देर सूखने दें।
  • अब करेलों को किसी बड़े चम्मच से मैश करें। आप करेलों का पेस्ट बनाने के लिए  मिक्सर की मदद भी ले सकते हैं।
  • अब टमाटर-प्याज को बहुत छोटे टुकड़ों में काटें। लहसुन और मिर्ची को कुचलकर दरदरा पेस्ट बनाए। धनिया को बारीक काट लें।
  • अब सभी चीज़ों को करेले के पेस्ट में डाल दें और अच्छी तरह मिक्स करें। अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं और रोटी के साथ यह भर्ता सर्व करें।