ऑफिस के काम के बीच ऐसे करें डायबिटीज़ को मैनेज़,फॉलो करें ये 4 डायट टिप्स

लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलावों की मदद से कम उम्र में टाइप 2 डायबिटीज़ होने की संभावना को कम किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2018 2:27 PM IST

डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर और मोटापा कुछ ऐसी बीमारियां हैं  जो हमारी लाइफस्टाइल की देन कही जा सकती हैं। आजकल लोगों का जीवनशैली कुछ ऐसी बनती जा रही अब हाई ब्लड शुगर या हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं किसी खास आयु वर्ग के लोगों तक सीमित नहीं रह गयी हैं। आज 26 साल का कोई व्यक्ति यह कह सकता है कि वह डायबिटीज़ से पीड़ित है तो वहीं 35 साल की उम्र में भी लोगों को पिम्पल्स की समस्या हो सकती है। हमारी खाने-पीने की ग़लत आदतें ही हैं कि अब इन बीमारियों को किसी उम्र की बंदिश की नहीं रह गई है। जो लोग अपने ऑफिस के टारगेट्स को पूरा करने के लिए कम सोते हैं या अनाप-शनाप खाना खाते हैं ऐसे लोगों के लिए अपनी लाइफस्टाइल और डायट पर थोड़ा ध्यान देना ज़रूरी हो जाता है। क्योंकि लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलावों की मदद से कम उम्र में टाइप 2 डायबिटीज़ होने की संभावना को कम किया जा सकता है। अगर आप भी 25 से 35 वर्ष की उम्र के उन लोगों में से हैं जो अपनी लाइफस्टाइल को कंट्रोल नहीं कर पा रहे तो आपके काम आ सकती हैं ये 4 डायट टिप्स!

  1. सबसे पहले अपना डायट प्लान तैयार करें। प्लान बनाने के लिए आपको थोड़ी स्मार्टनेस दिखानी होगी। आप दिन में 6 बार खाना खाएं। सुबह का नाश्ता, लंच, शाम का नाश्ता और डिनर के अलावा 2-3 बार हल्की भूख लगने पर कुछ पौष्टिक चीज़ें खाएं। जैसे  सुबह 1 1 बजे ऑफिस पहुंचने के बाद अक्सर कुछ खाने का मन होता है। इसी तरह शाम 3-4 बजे के आसपास भी कमज़ोरी और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे समय पर आप हल्के स्नैक्स, फल और ड्राईफ्रूट्स खा सकते हैं।
  2. रोज एक फल ज़रूर खाना चाहिए। सेब, पपीता या अमरूद डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छे माने जाते हैं। मौसम और उपलब्धता के आधार पर आप अच्छे-ताज़े फल खाएं। लेकिन साथ ही बहुत मीठे या हाई ग्लिसमिक इंडेक्स वाले फल खाने से बचें। जैसे-सीताफल, केला और चीकू जैसे फल खाने से रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बढ़ सकता है तो उनसे बचें।
  3. हमेशा ताज़ी, मौसमी और हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खाएं।
  4. मिठाई- वैसे तो डायबिटीज़ से बचने या ब्लड शुगर लेवल कम रखने के लिए मीठा खाने से मना किया जाता है। लेकिन इससे पूरी तरह परहेज़ करने की ज़रूरत नहीं। अगर आपको मिठाई खाने का मन है तो बस ऐसी मिठाइयों से बचें जिनमें ज्यादा घी हो या जिन्हें तलकर बनाया गया हो, गुलाबजामुन, लड्डू या जलेबी ऐसी ही मिठाइयां है। आप अपनी मनपसंद बर्फी का छोटा टुकड़ा खा सकते हैं या रसगुल्ले का रस निचोड़कर भी खा सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source