Diabetes Management Tips: डायबिटिक्स डायट में शामिल करें रेज़िस्टेंस स्टार्स वाली चीज़ें, इन फूड्स को खाने से मिल सकता है यह हेल्दी स्टार्च
Diabetes Management Tips: डायबिटिक्स डायट में शामिल करें रेज़िस्टेंस स्टार्स वाली चीज़ें, इन फूड्स को खाने से मिल सकता है यह हेल्दी स्टार्च
एक ऐसी डायट जिसमें स्टार्च की बहुत कम मात्रा हो, वह डायबिटिक्स के लिए अच्छी मानी जाती है। क्योंकि, स्टार्च की वजह से डायबिटिक्स का ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। दरअसल, स्टार्च को आसानी से शरीर पचा लेता है और इसका अवशोषण भी तेज़ी से हो जाता है। जिससे, तेज़ी से रक्त में ग्लूकोज़ को रिलीज़ करता है।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Published : January 8, 2020 4:04 PM IST
डायबिटिक्स डायट में शामिल करें रेज़िस्टेंस स्टार्स वाली चीज़ें, इन फूड्स को खाने से मिल सकता है यह हेल्दी स्टार्च
डायबिटिक्स ( Diabetes Diet Tips) को स्टार्च से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कुछ विशेष प्रकार के स्टार्च भी डायबिटीज़ ( Diabetes Diet Tips) में खाए जा सकते हैं। जी हां, इन्हें रेजिस्टेंस स्टार्च (Resistant Starch) कहा जाता है। दरअसल, शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar levels) हमारी डायट द्वारा प्रभावित होती है। इसीलिए, एक ऐसी डायट जिसमें स्टार्च की बहुत कम मात्रा हो, वह डायबिटिक्स के लिए अच्छी मानी जाती है। क्योंकि, स्टार्च की वजह से डायबिटिक्स का ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। दरअसल, स्टार्च को आसानी से शरीर पचा लेता है और इसका अवशोषण भी तेज़ी से हो जाता है। जिससे, तेज़ी से रक्त में ग्लूकोज़ को रिलीज़ करता है।
क्या है रेज़िस्टेंस स्टार्च? (Resistant Starch) कैसे प्रभावित करता है यह ब्लड ग्लूकोज़ लेवल ( Diabetes Diet Tips):
रेज़िस्टेंस स्टार्च (Resistant Starch) एक तरीके से जटिल स्टार्च का प्रकार हैं। इसे, पचने में अधिक समय लगता है। इसके, छोटे-छोटे कण गट में काफी देर तक रहते हैं। इसीलिए, गट में गुड बैक्टेरिया की मात्रा बढ़ती है। इस प्रक्रिया में शॉर्ट चेन फैटी एसिड्स का निर्माण होता है। जो, कोलोन की सेहत बढ़ाने में मदद करता है। रेज़िस्टेंस (Resistant Starch) स्टार्च सोल्यूबल फाइबर का भी प्रकार है। इसीलिए, इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया और मेटाबॉलिज़्म भी बढ़ता है। ( Diabetes Diet Tips)
इन फूड्स से मिल सकता है रेज़िस्टेंस स्टार्च (Resistant Starch):
कच्चे केले : कच्चे केलों में रेज़िस्टेंस स्टार्च अच्छी मात्रा में होते हैं। जो, पकने के बाद सिम्पल शुगर में बदल जाते हैं।
ब्राउन राइस: सभी प्रकार के चावलों में स्टार्च होते हैं। लेकिन, सफेद चावलों की तुलना में ब्राउन राइस में रेज़िस्टेंस स्टार्च की मात्रा अधिक होती है।
ओट्स: रेज़िस्टेंस स्टार्च का अच्छा स्रोत है ओट्स। जिसमें, फाइबर की मात्रा भी काफी ज़्यादा होती है।
उबले हुए आलू: रेज़िस्टेंस स्टार्स प्राप्त करने का एक अच्छा स्रोत है उबले हुए आलू। जिन्हें, आप अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।
बीन्स, साबुत अनाज, दालें: इनमें, फाइबर और प्रोटीन के अलावा रेज़िस्टेंस स्टार्च भी बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। जिससे, यह डायबिटिक्स के लिए एक अच्छा फूड बनता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.