
Also Read
क्या ऑलिव ऑयल से डायबिटीज़ होता है कंट्रोल? जानें क्या हैं ऑलिव ऑयल के हेल्दी फायदे
Diabetes Diet Tips: दुनियाभर में डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि डायबिटीज़ को अगली महामारी के तौर पर संबोधित किया जाने लगता है। यही नहीं डायबिटीज़ को कोरोना वायरस के दौरान एक खतरे की तरह देखा जा रहा है क्योंकि, डायबिटीज़ (Diabetes and Coronavirus ) के मरीज़ों को कोविड-19 संक्रमण का हाई रिस्क ग्रुप (High Risk Group) माना जा रहा है। इसका मतलब है कि डायबिटिक्स के लिए कोविड-19 से संक्रमित होने की संभावना दूसरों की तुलना में बहुत अधिक है।
दवाइयों के अलावा कई प्रकार के घरेलू नुस्खे, मेडिकल ट्रीटमेंट्स और अन्य तरीके के उपचार उपब्ध हैं जो डायबिटीज़ के मरीज़ों की स्थिति की गम्भीरता के आधार पर अपनाए (Diabetes Management) जाते हैं। इन तरीकों से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में मदद होती है। क्सरसाइज़ करने और भरपूर नींद लेना भी आवश्यक है। हेल्दी और संतुलित डायट की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है। संतुलित डायट में फाइबर, लो-कार्ब्ज़, कम शक्कर वाली चीज़ें शामिल की जाती हैं। इसके अलावा डायबिटिक्स को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में और कुछ अंतराल के बाद खाने की सलाह दी जाती है। कुछ नैचुरल सुपरफूड्स डायबिटीज़ मैनेजमेंट में सहायक हो सकते हैं, ऐसा ही फूड है ऑलिव, जिसे ब्लड शुगर कंट्रोल और डायबिटीज़ की स्थिति को संभालने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
हाल के कुछ वर्षों में ऑलिव और ऑलिव ऑयल यानि जैतून के तेल को एक सुपरफूड का दर्ज़ा मिला है। जहां तक बात डायबिटीज़ मैनेजमेंट की है तो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी ऑलिव कारगर है। इन हरे फलों को फाइबर का अच्छा स्रोत कहा जाता है क्योंकि, 100 ग्राम ऑलिव से लगभग 3.5 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है। इतनी ही मात्रा 116 कैलोरीज़ और 0 शक्कर होती है। इसीलिए, जब कोई डायबिटीक व्यक्ति ऑलिव का सेवन करता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी नहीं होती। साथ ही फाइबर शरीर में ग्लूकोज़ को धीमी गति से रिलीज़ करता है जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता। (Ways to Manage Blood Sugar Levels)
ऑलिव में ऑलियुरोपिन (Oleuropein) पाया जाता है। यह एक प्रकार का पॉलिफेनॉयल है जो एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है। यह तनाव कम करता है और अन्य कई तरीकों से डायबिटिक्स को फायदा पहुंचाता है। ऑलिव के फल के अलावा पत्तियों और ऑलिव ऑयल में भी यह तत्व मौजूद होता है। कुछ स्टडीज़ के अनुसार, पॉलीफेनॉयल्स इंसुलिन उत्पादन में भी सहायता करते हैं। जो कि, डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए आवश्यक है। इसीलिए, डायबिटीज़ डायट में आप ऑलिव के फलों और ऑलिव ऑयल को शामिल कर सकते हैं। (Olive for Diabetics)