Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में डायट की मदद से कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, फॉ़लो करें ये एक्सपर्ट टिप्स

शरीर में ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को इंसुलिन और दवाइयों की मदद से रेग्यूलेट करने की कोशिश की जाती है। लेकिन साथ ही कुछ बातों का ख्याल रखने से भी आपको फायदा हो सकता है। ( Diabetes Diet Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 12, 2019 11:08 AM IST

टाइप 2 डायबिटीज़ (Type 2 Diabetes) भारत के लोगों मे तेज़ी से फैल रही समस्या है। इस स्थिति में शरीर में ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को इंसुलिन और दवाइयों की मदद से रेग्यूलेट करने की कोशिश की जाती है। लेकिन साथ ही कुछ बातों का ख्याल रखने से भी आपको फायदा हो सकता है। ( Diabetes Diet Tips)

यह भी पढ़ें- डायबिटीज़ होने पर बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का ख़तरा, ना करें हाई ब्लड शुगर को नज़र अंदाज़।

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए रूजुता दिवेकर की कुछ हेल्थ टिप्स (Diabetes Diet Tips):

ब्रेकफास्ट में खाएं फल:

चाय-कॉफी के साथ दिन की शुरूआत हेल्दी नहीं होती। इसकी बजाय कोई फल खाएं। ताज़े मौसमी फलों का सेवन दिन में सबसे पहले करना आपके शरीर को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर लेवल को मेंटेंन करने में मदद करेगा। (Diabetes Diet Tips)

लंच के बाद खाएं दही:

दोपहर में खाना खाने के बाद बटर मिल्क या छास पीने की परम्परा बहुत से परिवारों में है। यह एक हेल्दी आदत है। खासकर डायबिटीज़ के मरीज़ों को यह ज़रूर करना चाहिए। डायबिटीज़ की दवाइयां खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए खाने के बाद दही खाने या छास पीने से पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में आसानी होती है। (Type 2 Diabetes)

यह भी पढ़ें- ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है लीवर इंफेक्शन, और भी हैं Green Tea के साइड इफेक्ट्स।

हल्की भूख लगने पर खाएं नट्स:

दो मील के बीच में जब हल्की भूख लगती है तो चिप्स, कुकीज़ ना खाएं। छोटी-मोटी भूख का इलाज करने के लिए एक मुठ्ठी नट्स खाएं। ड्राई फ्रूट्स और मूंगफली के दानों के अलावा, भूने चने जैसी चीज़ें भी हेल्दी स्नैक है। (Diabetes Diet Tips)

पढ़ें- हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है दांत का दर्द, जानें और कौन-सी बीमारियों के चलते होती है दांतों में तकलीफ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source