
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 24, 2018 7:44 AM IST
डायबिटीज के मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल रखने, वेट मैनेज करने और अपनी सेहत को सुधारने के लिए अच्छी डायट फॉलो करनी चाहिए। ब्रोकली एक ऐसी ही सब्जी है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। ब्रोकली में मौजूद क्रोमियम, जिंक और मैग्नीशियम की तरह, क्रोमियम ट्रस मिनरल है जो शरीर के लिए जरूर है, जो मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट्स, फैट और प्रोटीन के पोषक तत्वों के मेटाबोलिज्म में मदद करने और इंसुलिन में सुधार करता है। आपकी प्रत्येक कोशिका में ग्लूकोज लाकर क्रोमियम आपके शरीर को अपनी ऊर्जा का उपयोग करने में मदद करता है। चूंकि यह शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पादित नहीं होता है, इसलिए इसे डायट के जरिए लेना चाहिए।
क्रोमियम से भरपूर डायट लेने से डायबिटीज के मरीजों को इसलिए लाभ होता है क्योंकि मिनरल बॉडी में ग्लूकोज टोलरेंस में सुधार करते हैं और ब्लड ग्लूकोज लेवल में भी सुधर करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार भी क्रोमियम और टाइप 2 डायबिटीज के बीच कुछ संबंध है। अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ितों के शरीर में सामान्य लोगों कि तुलना में कम क्रोमियम होता है। वास्तव में डायबिटीज के मरीजों को क्रोमियम सप्लीमेंट देने से उनके ब्लड शुगर में कमी देखी गई थी।
क्रोमियम आपको खाने की कई चीजों से मिल सकता है या आप सप्लीमेंट और गोलियों के जरिए भी इसे ले सकते हैं। लेकिन इसे लेने के बेहतर तरीका खाने की चीजें हैं। इसका सबसे बेहतर स्रोत ब्रोकली है। आप इसे सलाद, सब्जी आदि बनाकर खा सकते हैं। ब्रोकली के अलावा, आप क्रोमियम से भरपूर अन्य चीजें जैसे अनाज, जौ, जई, हरी बीन्स, सलाद, टमाटर और काली मिर्च भी अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। हेल्दी डायट ही डायबिटीज़ कंट्रोल का पहला नियम है इसीलिए अपनी डायट पर ध्यान दें।