Advertisement

Custard Apple: क्या डायबिटीज़ में सीताफल खाना चाहिए ?

सर्दियां आते ही भारतीय बाज़ारों में अच्छी क्वालिटी के सीताफल (Custard Apple) उपलब्ध होने लगते हैं। मौसम के अनुसार मिलने वाली चीज़ें हमारी डायट का हिस्सा होनी चाहिए। लेकिन क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को सीताफल खाना चाहिए?

Written By Sadhna Tiwari
Updated : October 16, 2019 3:45 PM IST

जानें कब कर सकते हैं डायबिटिक्स सीताफल या कस्टर्ड ऐप्पल का सेवन।

सीताफल या कस्टर्ड ऐप्पल (Custard Apple) अपनी मिठास के लिए पसंद किया जाता है। इसका क्रीमी और मीठा स्वाद इसे कई तरीकों से मिल्क शेक, आईसक्रीम, फ्रूट चाट और स्मूदीज़ में शामिल करने के लिए अनुकूल बनाता है। सर्दियां आते ही भारतीय बाज़ारों में अच्छी क्वालिटी के सीताफल (Custard Apple) उपलब्ध होने लगते हैं। मौसम के अनुसार मिलने वाली चीज़ें हमारी डायट का हिस्सा होनी चाहिए। लेकिन क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को सीताफल खाना चाहिए?(Custard Apple for diabetics)

कब कर सकते हैं डायबिटिक्स (Custard Apple for diabetics) सीताफल का सेवन:

मेडिकल स्टडीज़ और रिसर्च में यह बात कही गयी है कि रोज़ाना कस्टर्ड ऐप्पल का सेवन किया जा सकता है। लेकिन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सीताफल का सेवन थोड़ा सावधानी से करना चाहिए। इस फल का सेवन करने से पहले अपने शुगर लेवल की जांच कर लें। अगर आपका ब्लड ग्लूकोज़ या ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में है तो आप  सीताफल का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी का खतरा होता है इन 3 बीमारियों में सबसे ज़्यादा।

डायबिटिक्स के लिए सीताफल खाने के फायदे भी हैं:

भोजन की सही मात्रा और एक्सरसाइज ही डायबिटीज़ में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए सबसे अहम बातें हैं।  नैचुरल फूड होने के कारण सीताफल (Custard Apple) में बहुत-से ऐसे गुण हैं जो हाई ब्लड शुगर वाले लोगों की मदद कर सकते हैं। सीताफल की एंटी-डायबेटिक्स प्रॉपर्टीज़ इंसुलिन के प्रॉडक्शन को बढ़ाती हैं। साथ ही यह मांसपेशियों द्वारा ग्लूकोज़ या ब्लड शुगर का इस्तेमाल करने के लिए भी मदद करता है। इसीलिए सीताफल डायबिटीज़ डायट में शामिल करने से डायबिटिक्स के रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ के स्तर को सही रखने में भी मदद होती है। सीताफल खाने से शरीर ग्लूकोज़ को शक्ति के लिए इस्तेमाल करेगा। इसीलिए डायबिटिक्स को सीमित मात्रा में सीताफल का सेवन करना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें- वेट लॉस, स्ट्रेस मैनेजमेंट और ओवरइटिंग से बचने के लिए पकाएं खुद का मील !