आम और चीकू के अलावा इन 3 फलों से बचें अगर आपको है डायबिटीज़

डायबिटीज के मरीज़ों को नहीं खाने चाहिए ये फल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 28, 2018 3:51 PM IST

अगर आपको डायबिटीज है तो भी आप सभी प्रकार के फल खा सकते हैं लेकिन एक सीमित मात्रा में। डाइअटिशन और नूट्रिशनिस्ट डॉ. नेहा सनवालका के अनुसार, ऐसा कोई फल नहीं जो डायबिटीक लोगों के लिए वर्जित हो लेकिन अगर आपको अनियंत्रित डायबिटीज है (जो 200 mg/dl या अधिक है और डायट पर ध्यान देने के बाद भी कम ज्यादा होती रहती है।) तो इन 5 फलों से तब तक परहेज करें जब तक कि आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में न आ जाए।

सीताफल/शरीफ़ा- यह फल ग्लूकोज़ से भरा हुआ है इसीलिए यह खून में शर्करा की मात्रा बढ़ा सकता है। भले ही आपकी डायबिटीज कंट्रोल में है पर यह फल बहुत कम मात्रा में ही खाएं।

आम- आम में ग्लिसरीन इंडेक्स 50 से अधिक होता है इसलिए, सलाह दी जाती है कि आप ये फल न खाएं। अगर आपका ब्लड ग्लूकोज़ नियंत्रित है तो दिनभर में 50 ग्राम से अधिक आम न खाएं। साथ ही भोजन के बाद कभी भी आम नहीं खाएं, इससे ब्लड ग्लूकोज़ बढ़ सकता है।

केला- यह फल पोटैशियम और शुगर का अच्छा स्रोत है लेकिन अनियंत्रित डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यह फल नहीं खाना चाहिए। और अगर बल्ड ग्लूकोज़ का नियंत्रण रेखा से नीचे है तो आप 50-100 ग्राम तक केला खा सकते हैं।

अंगूर: आप अंगूर की जगह संतरा, मौसमी या चकोतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं जो आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ाते और साथ ही इनमें पाए जानेवाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स आपको फ्री-रैडिकल डैमेज से भी बचाते हैं। अगर आपका डायबिटीज नियंत्रण में है तो मुट्ठीभर (मध्यम आकार के 6-7) अंगूर खा सकते हैं।

चिकू- अनियंत्रित डायबिटीज के मरीज़ों को चिकू बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर मधुमेह नियंत्रण में है तो आप दिनभर में केवल 80 ग्राम चिकू ही खा सकते हैं।  इससे अधिक मात्रा में इस फल का सेवन आपकी तकलीफें बढ़ा सकता है।

चित्र स्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source