
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 13, 2018 7:54 PM IST
तली हुई चीज़ें या जंक फूड से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है।© Shutterstock.
डायबिटीज होने के बाद आपको अपनी मनपसंद चीज़ें खाना छोड़ना पड़ता है, वजह ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा। ऐसे में आपके लिए मीठी चीज़ों के अलावा तली हुई चीज़ें, जंक फूड, फास्ट फूड या रेस्टोरेंट्स और पार्टियों में परोसे जाने वाले भोजन से तो हरसंभव तरीके से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह बात आप भी जानते हैं कि कई बार ना चाहते हुए भी आपको पार्टियों में जाना पड़ता है और वहां स्वादिष्ट और लालच देने वाली चीज़ों के बीच आपके खाने-पीने के लिए इक्का-दुक्का चीज़ें ही मिलती हैं। ऐसे में अगर आपको थोड़ा स्मार्टली काम लेना पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ डायट टिप्स जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं पार्टियों के दौरान और वहां परोसे गए भोजन का स्वाद भी ले सकते हैं एक हेल्दी तरीके से। जी हां, यह संभव है आप पार्टी में जाकर स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं, बस इस तरह से थोड़ी-सी समझदारी दिखानी होगी-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.