डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम है जो आपके रक्त में ग्लूकोज़ या शुगर का स्तर बढ़ने से होती है। टाइप-1 डायबिटीज़ जहां अनुवांशिक कारणों से होता है वहीं टाइप-2 डायबिटीज़ तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और इंसुलिन बनने से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण होती। भले ही डायबिटीज़ के कारण अलग-अलग हों लेकिन हर टाइप की डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को अपनी डायट और दवाइयों से जुड़ी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। जीवनशैली में सुधार करना पड़ता है। अगर आपको हाई ब्लड शुगर की समस्या है तो आपको अपने खाने-पीने से जुड़ी बातों का ध्यान रखना होगा। हम यहां लिख रहे उन ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें पीना डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है और आपको इन्हें पीने से बचना चाहिए।
फ्रूट जूस- फल काफी फायदेमंद होेते हैं लेकिन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सभी तरह के फल खाना फायदेमंद साबित नहीं होता। इसी तरह आपको फ्रूट जूस पीने से भी बचना चाहिए। चीकू, केला,तरबूज जैसे फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जूस फाइबर्स को तोड़ता है और जिससे पेट में नैचुरल शुगर आसानी से अवशोषित हो जाता है। इसी तरह डिब्बाबंद फ्रूट जूस तो भूलकर भी ना पीएं क्योंकि उनमें आर्टिफिशियल फ्लेवर्स और ढेर सारी शक्कर भरी होती है।
सोडा-आपको डायट सोडा पीने से बचना चाहिए। इसमें आर्टिफीसियल स्वीट्नर्स होते हैं जिससे आपको मेटाबोलिक डिसऑर्डर जैसे हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने का खतरा होता है।
कैफीन-आप ब्लैक कॉफ़ी पी सकते हैं। कैफीन ब्लड शुगर लेवल कम करता है। एक दिन में तीन कप कॉफ़ी पियें।
अल्कोहल- शराब पीने से बचना चाहिए। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा होता है। हालांकि रेड वाइन को महिलाओं में डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता है।
एनर्जी ड्रिंक-एनर्जी ड्रिंक पीने से बचें, इससे ब्लड में इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है। इससे बेहतर है आप पानी या नारियल का पानी पी सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.