... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 3, 2020 10:49 AM IST
Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों को 1 दिन में खाने चाहिए इतने अंडे, ब्लड शुगर और सेहत दोनों रहेगी कंट्रोल
Diabetes Diet: कोरोना भले ही दुनिया के लिए इस वक्त का सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है लेकिन इससे भी घातक रोग है डायबिटीज। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को कोरोना का खतरा भी अधिक है साथ ही मधुमेह पीड़ितों को जान जाने का खतरा सबसे ज्यादा है। डायबिटीज दुनिया भर में सबसे अधिक प्रचलित स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है। 2018 में लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, , वर्ष 2030 तक लगभग 9 करोड़ 80 लाख भारतीयों को डायबिटीज का जोखिम हो सकता है। चूंकि डायबिटीज का कोई संभावित इलाज नहीं है, इसलिए हर किसी को इसके लक्षणों का प्रबंधन करना होता है, जो कि कोई बहुत आसान काम नहीं है।
डायबिटीज के लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए आपके पास सही जागरूकता होना जरूरी है। डायबिटीज रोगियों को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हो क्योंकि यह बहुत जल्द मेटाबोलाइज नहीं हो पाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखना सुनिश्चित हो पाता है। इसलिए साग, मौसमी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स की अच्छी मात्रा वास्तव में आपकी डाइट का हिस्सा होनी चाहिए और आप इन्हें आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन एक बात, जो डायबिटीज पीड़ितों को परेशान करती है कि क्या वह अंडे खा सकते हैं? इसके साथ ही एक सवाल ये भी है कि क्या हाई-प्रोटीन डाइट डायबिटीज में फायदेमंद हो सकती है? अगर हां, तो आपको एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? अगर आप भी इसी सवाल को जानने की कोशिश कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि डायबिटीज में कितने अंडे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, अंडे कम-कार्ब और उच्च प्रोटीन मात्रा के कारण डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह अनियमित रूप से बढ़ने वाले ब्लड शुगर को रोकता है। इसके अलावा, अंडे कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जिनमें विटामिन ए, बी 2, डी और ई शामिल है। अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है, जो स्वस्थ बालों, त्वचा और नाखूनों के साथ-साथ इंसुलिन उत्पादन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।
इतना ही नहीं अंडा हाई बायोलॉजिकल वैल्यू प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। अंडे के दो भाग होते हैं; सफेद हिस्सा मुख्य रूप से पानी और प्रोटीन होता है और अंडे का पीला भाग विटामिन, खनिज, फैट और कोलेस्ट्रॉल का मुख्य स्रोत होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं, "अंडा पर्याप्त प्रोटीन प्रदान करता है जो वजन कम करने, और मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। डायबिटीज रोगियों को अपने वजन और कैलोरी-इनटेक का बहुत खास ख्याल रखना चाहिए। अंडे ऊर्जा उत्पादन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। अंडा विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम से समृद्ध होने के बाद इम्यूनिटी के लिए बहुत अच्छे होते है। ये सभी कारक संयुक्त रूप से अंडों को डायबिटीज के लिए सुपरफूड बनाते हैं। लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए आपको रोजाना एक से दो अंडे खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन आखिरकार इसकी संख्या आपके शरीर के आकार और आवश्यकता के अनुसार पर जाती है।
अंडे का सेवन करते वक्त आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप अंडों के साथ क्या खा रहे हैं और आपने इसे कैसे तैयार किया है। आप उबले अंडे, या फिर अंडे करी भुर्जी बनाकर मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा हाई फ्राई अंडे भी आपके लिए अच्छे हो सकते हैं।