Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों को जरूर खानी चाहिए हरी गोभी (ब्रोकली), इससे ब्‍लड शुगर रहता है कंट्रोल, मिलते हैं कई फायदे

डायबिटीज रोगियों को खुद का विशेष ख्‍याल रखना चाहिए। उन्‍हें अपनी डाइट (Diabetes Diet) और लाइफस्‍टाइल को हेल्‍दी रखना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि हरी गोभी यानी ब्रोकली ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। ब्रोकली किस प्रकार से डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? जानिए

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 8, 2021 5:45 PM IST

Diabetes Diet: यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हरी व पत्तेदार सब्जियां अवश्य खानी चाहिए। यह खासकर तब आवश्यक हो जाती हैं जब आपको डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारी होती है। डायबिटीज के दौरान आपको अपनी ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है और यदि आप ब्रोकली को अपनी डाइट में एड करते हैं तो आपकी ब्लड शुगर बहुत नियंत्रित रहती है। तो आइए जानते हैं डायबिटीज में ब्रोकली खाने (Diabetes Diet) से आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

ब्रोकली और डायबिटीज - Diabetes Diet Broccoli

यदि आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में ब्रोकली जैसी सब्जी को तो भर-भर के शामिल करना चाहिए। एक स्टडी के अनुसार यदि आप डायबिटीज में ब्रोकली खाते हैं तो इससे आपके लक्षणों को कम होने में बहुत अधिक मदद मिल सकती है। ब्रोकली में एक एंटी आक्सिडेंट मौजूद होता है जिसका नाम है सल्फोराफेन। यह एंटी आक्सिडेंट ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी बहुत सहायक होता है।

डायबिटीज में ब्रोकली के फायदे को लेकर वैज्ञानिकों का तर्क

शोध के पहले चरण में कुछ चूहों को जिन्हें डायबिटीज थी उन्हें सल्फोराफेन नामक एंटी आक्सिडेंट दिया गया। इसके बाद यह पाया गया की इस एंटी आक्सिडेंट ने चूहों की लिवर सेल्स में ग्लूकोज का उत्पादन व जो ब्लड ग्लूकोज अधिक था उसे कम किया।

फिर उन्होंने 12 सप्ताह के लिए टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित 97 मरीजों को ब्रोकोली का अर्क दिया। बाद में दोनों परिणामों की तुलना की गई जिसमें पाया गया कि सल्फोराफ़ेन अर्क टाइप 2 डायबिटीज में फायदा करता है

इसके अलावा यह रोगी के शरीर के अंदर अधिक मात्रा में बनने वाला ग्लूकोज भी कम करता है और जो लोग ग्लूकोज को टॉलरेट नहीं कर पाते उन के लिए भी यह लाभदायक होता है। इसलिए इस तत्त्व को डायबिटीज की एक दवाई के रूप में भी खा सकते हैं।

ब्रोकली खाने के स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits Of Broccoli In Hindi

ब्रोकली सबसे अधिक पौष्टिक सब्जियों में से एक मानी जाती है। यह फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम आदि से भरपूर होती है। यदि आप ब्रोकली का आधा कप लेते हैं तो उसमें आपको केवल 27 कैलोरीज़ मिलती हैं व 3 ग्राम कार्ब मिलते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये पकाने के साथ-साथ बिना पकाए भी खा सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में एंटी ऑक्सिडेंट भी होते हैं जो आपको अन्य बीमारियों से बचने में मदद करते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को किस प्रकार की सब्जी खानी चाहिए?

जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं उन्हें अपने लिए खाने की चीजें चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चाहे फल हो या सब्जी या अन्य चीज। यदि आप सब्जियां चुनने जा रहे हैं तो आपको वह सब्जियां चुननी चाहिए जो फाइबर में अधिक हों। जिनमे कैलोरीज़ कम हों, और जिनमें बहुत सारा पोषण हो।

जिस चीज में स्टार्च होता है वह चीजें आपको दूरी बनानी चाहिए क्योंकि इन चीजों से आपकी ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ सकती है। आप फूल गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, पालक, मशरूम, ग्रीन बीन्स व एग प्लांट जैसे सब्जियां अवश्य ही खानी चाहिए।