
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 6, 2023 10:05 AM IST
Dhaniya Panjiri benefits : जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण को न सिर्फ माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है, बल्कि इस मौके पर विशेष रूप से धनिया की पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। धनिया के दाने स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पंजीरी भी आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकती है। जी हां, धनिया में छिपे ढेर सारे गुण न सिर्फ थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि इससे मोटापा, गैस, अपच, कब्ज जैसी परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं धनिया की पंजीरी खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
धनिया पंजीरी बनाने के लिए इसे घी में अच्छी तरह से रोस्ट किया जाता है। साथ ही कई तरह के ड्राईफ्रूट्स एड किए जाते हैं, जो आपके मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं। इससे मस्तिष्क की कार्य क्षमता बेहतर हो सकती है।
धनिया पंजीरी का सेवन करने से अर्थराइटिस की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अर्थराइटिस में होने वाली सूजन से आराम दिलाने में प्रभावी हो सकते हैं।
धनिया की पंजीरा खाने से आपकी आंखों की परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने में काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर करना चाहते हैं, तो धनिया की पंजीरी का सेवन जरूर करें।
कई बार शरीर में कामकाज की वजह से काफी ज्यादा थकान होने लगती है। इस थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप धनिया की पंजीरी का सेवन कर सकते हैं। इससे चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
धनिया में फाइबर की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जो आपके पाचन की समस्याओं को दूर कर सकता है। मुख्य रूप से यह कब्ज, गैस, अपच, उल्टी जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
धनिया पंजीरी खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इससे मोटापा, अपच जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है या फिर आपको धनिया से किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।