
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Detox Drinks Side Effects: बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए लोग अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। गुनगुने पानी से लेकर ग्रीन जूस और एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) तक का सेवन शरीर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए किया जाता है। इसी तरह एबीसी जूस का सेवन भी बहुत अधिक किया जाता है। जबकि, सब्जियों और फलों के मिश्रण से तैयार किया जाने वाला डिटॉक्स ड्रिंक (detox drink) भी दुनियाभर में एक नया ट्रेंड बन गया है। इस तरह के ड्रिंक्स की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर पोस्ट की जानेवाली तस्वीरों और स्टोरीज से समझी जा सकती हैं। लेकिन, इस तरह से जूस बनाकर पीने से स्वास्थ्य को फायदे की बजाय नुकसान (detox drinks health hazards) हो सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करने के लिए लोग फलों और सब्जियों (vegetables and fruits mix juice) का जो मिश्रण तैयार करते हैं वह हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करने के लिए सेब (Apple), गाजर (Carrots), पालक (Spinach) और केल की पत्तियों (kale leaves) जैसी चीजों को एकसाथ पीसा जाता है और उनके मिश्रण से जूस तैयार किया जाता है। मशहूर हेपाटॉलजिस्ट एब्बी फिलिप के अनुसार, इस तरह फलों और सब्जियों का मिक्स जूस पीने से लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है और लिवर की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है। (bad effects of drinking detox drinks regularly in Hindi)
Please don't mix fruits and a whole lot of raw green and colored veggies into a blender and make yourself a detox juice if you have pre existing liver disease.
This is the second patient this week who seems to have developed kidney injury after daily consumption of home made… https://t.co/5DUezMy8oO — TheLiverDoc (@theliverdr) March 15, 2023
एक ट्वीट के जरिए डॉ. एब्बी फीलिप ने कहा, कि मैं एक ऐसे मरीज से मिला जो एक ही सप्ताह के भीतर दो बार किडनी की समस्या के इलाज के लिए मेरे पास आया। यह व्यक्ति रोजाना सब्जियों और फलों से बने डिटॉक्स ड्रिंक का सेवनकरता है और उसकी किडनी में घाव (kidney injury) हो गया है।
उन्होंने कहा कि लोग डिटॉक्स के लिए अलग-अलग तरह की सब्जियों और फलों को ब्लेंडर में पीसने और उसका जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
डिटॉक्स ड्रिंक के लिए आमतौर पर चुकंदर,आंवला ( gooseberries), पालक (spinach) , पुदीना और सिट्रस फलों को अलग-अलग मात्रा में मिलाकर पीसा जाता है और इसे लिवर के लिए हेल्दी बताकर पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे ऑक्सलेट किडनी इंजरी हो सकती है जिसे ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।
बढ़ती लाइफस्टाइल डिजिजेज के रिस्क के साथ ही लोगों में कच्चे फूड्स के सेवन के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। लोग सलाद, सूप और जूस का सेवन अब धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। जहां फलों और सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है वहीं, यह भी समझना जरूरी है कि कौन से फल या सब्जी का सेवन करने से हेल्थ पर किस तरह का असर पड़ता है। इसी तरह अलग-अलग फलों या सब्जियों के कॉम्बिनेशन का फायदा या नुकसान होता है। सब्जियों और फलों का जूस पीने से इस तरह के साइड-इफेक्ट्स दिखायी दे सकते हैं-