दवाएं लेकर करना पड़ रहा पेट साफ? रात को ठंडे दूध के साथ खाएं ये खिचड़ी तो याद भी नहीं रहेगा कब्ज का नाम

Khichdi for constipation: कब्ज की समस्या से लोग इतना परेशान हो चुके हैं कि आप उन्हें दवाएं ले लेकर पेट साफ करना पड़ रहा है। इस लेख में जानें ऐसी देसी खिचड़ी जो पूरे सीजन आपको कब्ज नहीं होने देगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 20, 2023 8:20 AM IST

Best winter khichdi for constipation: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खाना-पीना हमें कई अलग-अलग तरीकों से बीमार बना रहा है। इम्यूनिटी कमजोर पड़ने से लेकर एनर्जी की कमी होने तक ये सभी स्वास्थ्य समस्याएं आमतौर पर खराब जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर खानपान का ही नतीजा माना जाता है। लेकिन सबसे पहले अगर आपके शरीर के किसी हिस्से पर प्रभाव पड़ता है, तो यह आपका पेट है। अनहेल्दी फूड्स तो आपके पेट को नुकसान पहुंचाते ही हैं, बल्कि गतिहीन जीवन भी आपकी पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है और दोनों ही स्थितियों में कब्ज की समस्या होने लगती है। यही कारण है कि आजकल लोगों में कब्ज की समस्या काफी आम हो चुकी है और लोगों को दवाएं खा-खाकर पेट साफ करने की आदत पड़ गई है।

हालांकि, देखा गया है कि कब्ज का इलाज करने वाली ज्यादातर दवाएं सिर्फ अस्थायी समय तक ही काम कर पाती हैं। सरल शब्दों में कहें तो जब तक आप दवाएं लेते हैं, सिर्फ तब तक ही ये आपके शरीर में सामान्य रूप से काम कर पाती हैं। अगर आप कब्ज से पूरी तरह से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दवाओं के साथ-साथ अपनी डाइट में भी खास बदलाव करने होंगे। सर्दियों के मौसम में आप क्या खाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, आपके इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा।

कब्ज के लिए खाएं ये खिचड़ी

सर्दियों में आपने भी बाजरे की रोटियां जरूर खाई होंगी, लेकिन अगर आपने कभी बाजरे की खिचड़ी नहीं खाकर देखी है तो आपको एक बार इसे भी जरूर ट्राई करना चाहिए। बाजरे में खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को नेचुरल तरीके से दूर करने में मदद करता है। इसके साथ-साथ बाजरे में अच्छी मात्रा में कई अलग-अलग प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं।

अन्य बातों का ध्यान रखना जरूरी

हालांकि, कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ अकेली डाइट या सिर्फ दवाएं काम नहीं कर पाएंगी। बल्कि एक सही संतुलन के साथ इनका इस्तेमाल करना होता है। इन दोनों के साथ ही फिजिकल एक्टिविटी करना भी जरूरी है, जिसके बिना कब्ज से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल और डाइट दोनों मे उचित बदलाव जरूरी हैं।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

कब्ज कई बार किसी अंदरूनी बीमारी के कारण भी हो सकती है और इसलिए समय पर डॉक्टर से जांच कराना भी बेहद जरूरी है। अगर आपको लंबे समय से कब्ज हो रही है या फिर बार-बार कब्ज की समस्या हो जाती है, तो इस बारे में एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें। साथ ही अगर आप डॉक्टर द्वारा दी गई कोई दवा ले रहे हैं और उसके बाद भी कब्ज से छुटकारा पाने के लिए किसी घरेलू नुस्खे का उपयोग करना चाहते हैं, तो भी एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.