Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियां आते ही हममें से ज्यादातर लोग ऐसी चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं, जो हमें हेल्दी रखने के साथ-साथ हमारे शरीर को गर्म भी रखें। इस चक्कर में हम लोग कुछ अनहेल्दी चीजों का भी सेवन कर बैठते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ अपनी खाने की थाली में कुछ बदलाव कर ही सर्दियों में फिट रह सकते हैं। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कैसे। दरअसल आपको सिर्फ करना ये है कि अपनी रोटी पर देसी घी लगाना है, जो आपकी सारी परेशानियों को हल करने का काम करेगा। आइए आपको बताते हैं रोटी पर घी लगाने के ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
दूध से बनने वाले देसी घी में पका खाना आपको स्वाद के साथ-साथ एक चीज में और मदद करता है और वो है फैट बर्न करने में। मलाइका अरोड़ा, कटरीना कैफ और करीना कपूर खान जैसे स्टार्स भी रोटी पर घी लगाकर खाना पसंद करते हैं। देसी घी में मौजूद हेल्दी फैटआपको वजन घटाने से लेकर तेजी से फैट बर्न करने में मदद करता है।
घी में मौजूद सैच्यूरेटेड फैट और ढेर सारे पोषक तत्व आपके दिमाग के लिए बहुत ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं क्योंकि ये आपके दिमाग के काम करने की शक्ति को बढ़ाते हैं। सही मात्रा में घी का सेवन आपके दिमाग को तेज बनाता है। इतना ही नहीं ये अंदरूनी क्षति को भी तेजी से ठीक करने का काम करता है।
सर्दियों में रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से आपको एनर्जी प्राप्त होती है। इतना ही नहीं आप काफी देर तक फुल महसूस करते हैं और ओवर ईटिंग से बचते हैं। रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से आपका पाचन बढ़ता है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
देसी घी में मौजूद विटामिन ए,डी, ई, के और फैटी एसिडकी प्रचुर मात्रा आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट बनाने का काम करते हैं। बहुत सी स्टडी में ये पाया गया है कि नियमित रूप से देसी घी का सेवन आपको क्रोनिक डिजीज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए रोटी पर घी लगाकर जरूर खाएं।
घी का नियमित सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। दरअसल घी आपके पेट में मौजूद एसिड को रिलिज करने का काम करता है, जिसकी वजह से सही पाचन में आपको मदद मिलती है। आप सही और बेहतर पाचन के लिए देसी घी का सेवन कर सकते हैं।