... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 17, 2023 2:03 PM IST
डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह नाश्ते में ये 1 चम्मच पीली चीज सुपरफूड का करती है काम! हेल्दी रहेगा आपका शुगर लेवल
हम सभी जानते हैं कि डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है, जिससे पीड़ित होने के बाद आप नहीं कई परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। डायबिटीज की वजह से आपको न सिर्फ ह्रदय रोग ब्लकि और भी कई गंभीर परेशानियां हो जाती है। दरअसल डायबिटीज में आपका शरीर सही तरीके से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से आपके खून में ब्लड शुगर की मात्रा बहुत तेजी से बढ़ती है और आप इस परेशानी का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
बात करें डाइट की तो डायबिटीज रोगी अक्सर घी के सेवन को लेकर कोताही बरतते है क्योंकि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपके शरीर में बीमारियां पैदा करने का काम करता है। घी, भारतीय घरों में मौजूद एक ऐसा इंग्रीडियंट है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। हेल्दी फैट का रिच सोर्स होने के साथ-साथ ये शुगर लेवल को कंट्रोलकरने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल की मदद से आप, अपने दूसरे फूड्स को भी हेल्दी बना सकते हैं।
आमतौर पर देखा जाता है कि डायबिटीज रोगियों को ढेर सारे फूड्स से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। लेकिन घी उन फूड्स में से एक है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। दरअसल घी में पाया जाने वाला ओलियक एसिड और पाल्मिटिक एसिड एक प्रकार का फैटी एसिड है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को दुरुस्त बनाने का काम करता है। इसका लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स के साथ सेवन कर आप अपने दूसरे फूड्स को भी हेल्दी बना सकते हैं।
आप हाई ग्लाइसिमिक इंडेक्स फूड्स जैसे चावल, आलू और शुगर फूड्स में घी का इस्तेमाल कर उन्हें बड़ी आसानी से खा सकते हैं। घी के सेवन से आपका ग्लूकोज लेवलबिल्कुल भी प्रभावित नहीं होता है इसलिए डायबिटीज रोगी बिना किसी डर के घी खा सकते हैं। अगर आप फैटी फूड्स खाते हैं तो घी उन्हें आसानी से पचान में मदद करता है, जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। हां, आप इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ शुद्ध गाय का घी ही खाएं और जितना हो सके प्रोसेस्ड घी के सेवन से बचें।
1-घी में मौजूद हेल्दी फैट शरीर में दूसरे फैट घुलनशील विटामिन्स के अवशोषण में मदद करता है।
2-घी में विटामिन के होता है और साथ ही इसमें दूसरे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी दुरुस्त करने का काम करता है।
3-कार्ब से संपन्न डाइट में घी का इस्तेमाल कर ग्लाइसिमिक इंडेक्स को कम करने का काम करता है, जिसकी मदद से ब्लड शुगर हाई नहीं होता है।
4-घी आपकी आंत को सॉफ्ट बनाने का काम करता है और आपकी आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं ये हार्मोन को मैनेज करने में मदद करता है, जिसकी मदद से इंसुलिन रिसाव बेहतर होता है।
5-घी में मौजूद विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन की कमी टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकती है।
6-घी कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है, जिसकी वजह से आपकी नसें भी हेल्दी रहती हैं।