... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 14, 2020 3:33 PM IST
Desi Ghee Benefits: देसी घी खाने से मोटापा कम होता है | TheHealthSite Hindi
Desi Ghee Benefits: देसी घी के बारे में बहुत से भ्रम हैं. कुछ लोग यह कहते हुए मिल ही जाते हैं कि देसी घी मोटापा का कारण होता है. लेकिन हाल के वर्षों में हुए कई शोध बताते हैं कि देसी घी मोटापा के लिए जिम्मेदार नहीं है. देसी घी के फायदे पर जब हेल्थ एक्सपर्ट्स से बात की जाती है, तो वो बताते हैं कि यह डेली डाइट का एक जरूरी फूड है. डॉक्टर्स मानते हैं कि जो लोग घी नहीं खाते हैं वो इसके पोषक तत्वों के बारे में नहीं जानते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि संतुलित भोजन में देसी घी होना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं देसी घी से होने वाले फायदों के बारे में.
हार्ट रोग के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होना बहुत जरूरी है. वर्तमान जीवनशैली में ऐसे तेल और खाद्य पदार्थ हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले हैं. अगर आप भी हार्ट रोग या हार्ट स्ट्रोक से बचना चाहते हैं तो रोजाना एक चम्मच देसी घी का सेवन जरूर करें.
इंसान के बुढ़ापे का मुख्य कारण हड्डियों का कमजोर होना भी है. अगर आप भी हड्डियों के रोग से बचकर रहना चाहते हैं, तो डेली डाइट में देसी घी जरूर खाएं. आप जब देसी घी खाते हैं तो हड्डियों को पोषण देने वाले कई तत्व शरीर को मिलते हैं.
डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि देसी घी का उपयोग वजन घटाने में भी किया जा सकता है. देसी घी में पाये जाने वाले तत्व पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं. बेहतर पाचन तंत्र की वजह से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है.
आयुर्वेद के अनुसार जो लोग देसी घी का सेवन नियमित करते हैं उनकी उम्र लंबी होती है. देसी घी से शरीर को कई तरह एंटी ऑक्सिडेंट्स मिलते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं.
हेयर केयर के लिए देसी घी का ऐसे करें इस्तेमाल.
झुर्रियों और डार्क सर्कल का देसी इलाज है ”देसी घी”, करेंगी इस्तेमाल तो चेहरे को होगा कई लाभ.
डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?
Winter Diet Tips: सर्दियों में घी खाना है फायदेमंद, जानें विंटर सीज़न में घी खाने के 3 हेल्दी फायदे.