... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
शरीर में इस हार्मोंन की कमी से होता है डिप्रेशन, डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स।
Depression Death Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने महज 34 साल में वो सबकुछ हासिल कर लिया था, जिसे पाने के लिए लोगों की उम्र छोटी पड़ जाती है। बहुत ही कम उम्र में सुशांत ने नाम, शोहरत, करियर ग्रोथ, ग्लैमर सबकुछ पा लिया था, फिर आखिर उन्हें किस बात का डिप्रेशन था? यह सवाल अधिकतर लोगों के मन में है। आज के दौर में डिप्रेशन (Depression Death Sushant Singh Rajput) एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जिसका पता अगर समय रहते ना चले, तो यह एक गंभीर रूप धारण कर सकता है। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति के दिमाग में सूजन या हलचल होता है। मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए दिमागी उत्तेजना की जरूरत होती है।
डिप्रेशन लोगों पर तुरंत हावी नहीं होता है, बल्कि यह अलग-अलग चरण में होता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों में सुधार कर लिया जाए, तो व्यक्ति डिप्रेशन की गंभीर स्टेज पर जानें से बच सकता है। मेडिकल भाषा में बात करें, तो डिप्रेशन होने का मुख्य कारण दिमाग में सेरोटॉनिन हॉर्मोन की कमी होती है। जब यह हॉर्मोन ब्रेन में बनना कम हो जाता है, तो व्यक्ति नेगेटिविटी की ओर बढ़ने लगता है। डिप्रेशन (Depression Death Sushant Singh Rajput) एक मानसिक बीमारी है। साइकियाट्रिस्ट से इलाज के द्वारा डिप्रेशन को ठीक किया जा सकता है। बढ़ते डिप्रेशन को कम करने के लिए अपने आहार में भी कुछ बदलाव करना चाहिए। कुछ ऐसे (Diet for Depression) फूड्स हैं, जिसकी मदद से आप डिप्रेशन से बचाव कर सकते हैं।
अखरोट का सेवन जब आप संयम से करेंगे, तो यह डिप्रेशन के लक्षणों को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। अखरोट एक सबसे बेहतर प्लांट-बेस्ड सोर्स है ओमेगा-3 फैटी एसिड का और ये ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके पूरे दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
कई बार मैग्नीशियम की कमी के कारण भी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लगातार शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर याददाश्त कमजोर हो सकता है और आप तनाव और डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स जैसे ड्राई फ्रूट, अंजीर, मूंगफली अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
अगर आपके शरीर में लंबे समय तक जिंक की कमी रहती है, तो दिमाग की सेहत पर असर पड़ता है। अगर आप अपने आपको डिप्रेशन के खतरे से बचाना चाहते हैं तो जिंक वाले फूड का सेवन करना चाहिए। लहसुन, मूंगफली, दालें, बादाम में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। इसके सेवन से आप डिप्रेशन से बच सकते हैं।
डिप्रेशन को कम करने के लिए हाई फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स युक्त फूड्स का सेवन करें। इसके लिए साबुत अनाज, ब्राउन राइस, बार्ली, शकरकंद (sweet potatoes) और अमरंथ (amaranth) का सेवन करें। इनके सेवन से शरीर में सेरोटोनिन (Serotonin) रिलीज होता है।
शरीर में आयोडीन की कमी के कारण भी डिप्रेशन की समस्या बढ़ सती है। दिमाग को बेहतर पोषण देने के लिए आयोडिन बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने भोजन में आयोडीनयुक्त भोजन को जरूर शामिल करें।
हाई ब्लड प्रेशर की दवा से कोविड मरीजों को खतरा नहीं, रिसर्च में खुलासा