अगर आपका बच्चा करता है खाने से आना-कानी, तो हो सकती हैं ये 5 वजहें

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2018 10:29 AM IST

बच्चों का खाना न खाना कई माता-पिता के लिए किसी  सिरदर्द या बड़ी समस्या से कम नहीं है। माता-पिता अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके बच्चों को भूख नहीं लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसी सिलसिले में पीडियाट्रिक और कंसल्टेंट नीनोटोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश गौड़ा (मदरहुड हॉस्पिटल,बैंगलोर)  ने दी इसी से जुड़ी कई जानकारियां  और उंन्होंने बताया कि बच्चों के खाना ना खाने की क्या वजहें हो सकती हैं। आइये जानते हैं-

1. पेट के कीड़े- बच्चे के पेट में कीड़े होने से उसे कम भूख लगती है। इतना ही नहीं इन कीड़ों से दस्त लगना, सूजन, ब्लीडिंग और भूख में कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

2.कब्ज -भूख में कमी कब्ज का पहला संकेत है। अगर आपके बच्चे को पिछले एक या दो दिन से स्टूल पास नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब है कि उसका पाचन प्रणाली सही नहीं है। यही वजह है कि वो खाना नहीं खा पा रहा है। आंत साफ़ होने के बाद धीरे-धीरे उसकी भूख में सुधार हो सकता है।

3.एनीमिया- आयरन से भरपूर चीजें नहीं खाने से बच्चे को इसकी शिकायत हो सकती है। एनीमिया से पीड़ित बच्चों को कमजोरी, थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसके अलावा उन्हें भूख में कमी भी हो सकती है।

4. दवाएं- कभी-कभी बच्चे दवाएं खाने की वजह से भी कमजोर और आसानी से बीमार पद जाते हैं। एंटीबायोटिक से आमतौर पर बच्चों में भूख की कमी हो सकती है। हालांकि दवाओं का कोर्स ख़त्म होने के बाद भी अगर बच्चे को भूख नहीं लग रही है, तो डॉक्टर को दिखाएं।

5.डिप्रेशन- कई बार बच्चों का कई एक्टिविटीज में दिल नहीं लगता है। भूख नहीं लगना भी इसका एक हिस्सा है। अवसाद से पीड़ित बच्चों को खाने में परेशानी होती है। ऐसे बच्चे कुछ नहीं खाते हैं भले ही आप उन्हें चॉकलेट दे दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source