क‍िस व‍िटाम‍िन की कमी से ज्‍यादा ठंड लगती है? जानिए सर्दियों में कौन सा विटामिन आपको गर्म रखता है?

Which vitamin deficiency causes cold : अगर आपको दूसरे लोगों के मुकाबले ज्‍यादा ठंड लगती है तो आपके शरीर में इस खास व‍िटाम‍िन की कमी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Vandana Bharti | Updated : December 5, 2024 11:35 AM IST

Vitamin B12 Deficiency Symptoms : कुछ लोगों को कम तो कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है? ठंड लगना या न लगना सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता है बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी डाइट कैसी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में एक जरूरी विटामिन की कमी के कारण सर्दी ज्‍यादा लग सकती है। सर्दियों के मौसम में हर किसी को ठंड लगती है, लेकिन कुछ लोगों को कम ठंड लगती है, वहीं कुछ लोगों को ज्‍यादा ठंड लगती है। अगर आपको भी दूसरों के मुकाबले ज्‍यादा ठंड लगती है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में एक जरूरी पोषक तत्व की कमी हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा यूं ही नहीं होता, बल्‍क‍ि ऐसा एक विटामिन की कमी के कारण होता है। इस व‍िटाम‍िन की कमी के कारण आपको हर समय ठंड लग सकती है।

ज्‍यादा ठंड लगने के कारण | Causes of Cold

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी के कारण हमारा शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में असमर्थ हो जाता है। यही कारण है कि इस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से बार-बार सर्दी-जुकाम हो सकता है।

विटामिन बी12 की कमी से क्‍या-क्‍या होता है?

विटामिन बी12 की कमी (effects of vitamin B12 deficiency) के कारण आपको थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। जी मिचलाना, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं भी इस विटामिन की कमी के लक्षणों की ओर इशारा कर सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी आपके तंत्रिका तंत्र और आपके पेट के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। व‍िटाम‍िन बी12 की कमी के कारण शरीर में आयरन और खून की कमी हो जाती है। आयरन, खून का अहम हिस्सा होता है और रेड ब्लड सेल्स को शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन की कमी से थाइरायड ग्लैंड पर असर पड़ता है और शरीर पर्याप्त मात्रा में गर्मी नहीं बना पाता। आयरन की कमी से खून का सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है।

अगर आपको एक साथ ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। समय रहते अपनी जांच करवाना और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना समझदारी है। विटामिन बी12 की लंबे समय तक कमी आपके ओवरऑल हेल्‍थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। शरीर में गर्माहट पैदा करने यानी विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप इस विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

व‍िटाम‍िन बी12 कमी कैसे दूर करें?

दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्‍ट विटामिन बी12 जैसे कई विटामिनों के स्रोत हैं। एक कप/240 मिली दूध में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के ल‍िए आप फलों की मदद भी ले सकते हैं। केला में फाइबर और पोटैशियम के साथ ही विटामिन B12 भी भरपूर होता है। सेब में भी विटामिन B12 होता है। इससे कुछ ही दिनों में शरीर में विटामिन B12 की कमी पूरी हो जाती है। संतरा में भी विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में कुछ ही दिनों में इसकी कमी को पूरी कर देता है। व‍िटाम‍िन बी12 की कमी को पूरा करने के ल‍िए आप ब्लूबेरी भी खा सकते हैं। इसके अलावा कीवी भी इसमें मददगार होता है। फोर्टिफाइड अनाज, पोषण खमीर, पौधे का दूध में भी अच्‍छा खासा व‍िटाम‍िन बी12 होता है। अगर आप नॉन-वेज‍िटेर‍ियन हैं तो लाल मांस, मछली, मुर्गी, अंडे, क्लैम, ऑइस्टर, सालमन और टूना आद‍ि खा सकते हैं। ये भी व‍िटाम‍िन बी12 के अच्‍छे सोर्स हैं।

कौन सा विटामिन रखता है गर्म?

जिस तरह विटामिन बी12 की कमी से इंसान को ज्यादा ठंड लगती है, ठीक उसी तरह अगर विटामिन बी12 का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो ये आपको गर्म रखने में मदद करता है। इसके अलावा आयरन भी बॉडी को गर्म रखता है। जब व्यक्ति शरीर में खून की कमी के चलते एनीमिया का शिकार हो जाता है तो शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए आपके पास बहुत कम लाल रक्त कोशिकाएं हैं। इससे आपको ठंड लग सकती है।

Disclaimer :प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source